विजय कुमार पांडेय। मोतिहारी
महात्मा गाँधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए एक अच्छी खबर है। यहां के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग के पूर्व परास्नातक विद्यार्थी मुचकुंद श्री का चयन दिल्ली विश्वविद्यालय में असिस्टेंट लाइब्रेरियन पद पर हुआ है। इस पर एमजीसीयूबी के कुलपति प्रो. संजय श्रीवास्तव ने मुचकुंद श्री को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय के लिए यह प्रसन्नता की बात है। हमारे विद्यार्थी लगातार उच्च पदों पर रोजगार पाने में सफल हो रहे हैं, जो विद्यार्थियों सहित विश्वविद्यालय के शिक्षकों के कठिन परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. रणजीत कुमार चौधरी एवं शिक्षकों को बधाई दी। महात्मा बुद्ध परिसर के निदेशक व विभागाध्यक्ष प्रो. रणजीत कुमार चौधरी ने मुचकुंद श्री को बधाई देते हुए उन्हें अत्यंत परिश्रमी बताया। प्रो. चौधरी ने कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक होगी। विभाग के शिक्षकों डॉ. मधु पटेल व डॉ. सपना ने भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मुचकुंद श्री ने अपने उपलब्धि का श्रेय अपने गुरुजनों, माता-पिता, मित्रों एवं शुभचिंतकों को दी। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए कठिन परिश्रम व अनुशासन के अलावा कोई विकल्प नहीं है।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया