नेपाल में भारी बारिश और कोसी बराज से रिकॉर्ड लाखो क्यूसेक पानी डिस्चार्ज से मधुबनी में भी कोसी नदी ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। मधुबनी के मधेपुर प्रखंड इलाके से गुजरने वाली कोसी नदी उफान पर है। नदी के तटीय इलाकों में कोसी नदी कोहराम मचा रही है। सैकड़ो परिवार घर बार छोड़कर ऊंचे स्थलों पर आश्रय लिए हुए है। हजारों घरों में पानी घुस गया है जिससे घर का सारा सामान बर्बाद हो गया है ।खाने पीने के लिए भी लोगों के पास कुछ नहीं बचा । इलाके के लोग डरे सहमे हैं कहीं भीषण तबाही ना झेलना पड़े । लोगों की माने तो 56 वर्ष बाद कोसी नदी ऐसा तांडव मचाई है। इस भीषण समय मे भवानीपुर गांव में रात में एक बच्चा जन्म लिया । गांव चारो ओर से भीषण बाढ़ की चपेट में है ,परिजनों ने चौकी पर नवजात को रखकर गांव से निकालकर आश्रय स्थल तक जच्चा बच्चा को पहुंचाया। कोसी नदी का कहर मधेपुर प्रखंड के गढ़गाव, बसीपट्टी ,भरगामा,महपतिया डारह,भवानीपुर, बकुआ,भगता,लावन,बरियरवा,द्वालख,गनौरा,मेहसा,बेला सहित दर्जनों गांवों पर टूटा है।

कोसी दियारा इलाके के हजारों घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है।लोग नाव के सहारे घर खाली कर ऊंचे स्थानों पर जा रहे हैं। घर का सामान खाली कर सड़क और ऊंचे स्थानों पर पहुंचा रहे हैं । जिला प्रशासन भी एलर्ट है और डीएम अरविंद कुमार वर्मा लगातार जायजा ले रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारी राहत बचाव कार्यों में जुटे हैं हालांकि बाढ़ पीड़ितों की माने तो प्रशासन के द्वारा कुछ भी सहायता नहीं दीया गया है। वहीं डीएम ने कहा सामुदायिक किचन की ब्ययवस्था की गयी है ताकि लोगों को खाना मिल सके ,ढाई दर्जन सरकारी नाव और मोटर बोट भी उपलब्ध कराया गया है।SDRF की टीम को लगाया गया है। डीएम ने कहा गांव में फंसे लोगों को निकालने की ब्ययवस्था की जा रही है ।कुछ लोग गांव से निकलना नहीं चाहते हैं उन्हें भी बाढ़ की भीषण रूप को देखते हुए समझाकर निकालने के लिए प्रयास किया जा रहा है। बाढ़ पीड़ितों को आपदा के तहत हर सम्भव सहायता पहुंचाई जाएगी। बहराहाल बाढ़ पीड़ितों की माने तो कोसी दियारा के बाढ़ पीड़ितों से इलाके के कोई विधायक और सांसद नहीं मिलने नहीं पहुंचे है ,जनप्रतिनिधियों के खिलाफ लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। पानी के दबाव वाले बांधो पर कटाव रोकने के लिए सैंड बैग रखा गया है । अभियंता लगातार बांध का निरीक्षण कर रहे हैं।
बाइट बाढ़ पीड़िता
बाइट बाढ़ पीड़ित
बाइट अरविंद कुमार वर्मा डीएम मधुबनी

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया