
पटना | आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत गुरुवार को पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट से संघ प्रमुख सीधे भागलपुर के लिए रवाना हो गए। गुरुवार की रात को सड़क मार्ग से मोहन भागवत भागलपुर पहुंचे।खलीफाबाग चौक स्थित संघ से जुड़े नीरज शुक्ला के आवास पर संघ प्रमुख पहुंचे। उनके आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त की गयी है। रात 8:22 बजे एसपीजी सुरक्षा घेरे में नवगछिया से सड़क मार्ग होते हुए संघ प्रमुख भागवत भागलपुर पहुंचे। उनके आगमन को लेकर खरमनचक से लेकर खलीफाबाग चौक तक चप्पे- चप्पे पर सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था थी।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक महर्षि मेंहीं आश्रम कुप्पाघाट आश्रम में शुक्रवार को आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ग्रीन टी की चुस्की लेंगे। अखिल भारतीय संतमत महासभा की ओर से असम के चाय बागान से ग्रीन टी विशेष तौर पर मंगाया गया है। महामंत्री दिव्य प्रकाश ने बताया कि पिछली बार भी उन्होंने फलाहार व सादा भोजन लिया था। इस बार भी सादा भोजन लेंगे।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया