मरीजों का चयन सात जनवरी को होगा : मनोज कुमार, अध्यक्ष
रोटरी सम्राट के नि:शुल्क मोतियाबंद आपरेशन शिविर के नेत्र सर्जन डॉ अभिषेक गोलवारा होंगे
विजय शंकर
पटना । पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र में रोटरी पटना सिटी सम्राट द्वारा प्रति वर्ष लगाया जाने वाला मुफ्त मोतियाबिंद आपरेशन शिविर (लेंस लगाकर) का उद्घाटन 07 जनवरी को सनातन धर्म सभा परिसर चौक पटना सिटी में किया जाएगा। नेत्र सर्जरी मशहूर नेत्र सर्जन डॉक्टर अभिषेक गोलवारा करेंगे। आपरेशन के लायक मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों का चयन आंख जांच के उपरांत कर सात जनवरी को ही कर लिया जाएगा। जानकारी रोटरी सम्राट के अध्यक्ष मनोज कुमार ने आज की तैयारी बैठक के बाद प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।
मोतियाबिंद आपरेशन शिविर के चेयरमैन विजय यादव ने तय किया है कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मरीजों का आपरेशन, दवा, लेंस आदि के लिए कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा। सात जनवरी को चयनित मरीजों का आपरेशन गोलवरा अस्पताल के आपरेशन थियेटर में किया जाएगा।
आज की तैयारी बैठक में अध्यक्ष मनोज कुमार, चेयरमैन विजय यादव, पूर्व अध्यक्ष संजय सिन्हा, पूर्व अध्यक्ष बिंदेश्वरी कपूर, पूर्व अध्यक्ष सुनील केशरी, राम कुमार, राजकिशोर प्रसाद, देवेश नवाडिया आदि प्रमुख थे।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया