- कांग्रेस की सख्त शर्तें: 55 सीटें हमारी पसंद की होंगी, राजद की मनमानी नहीं चलेगी
- सीमांचल-कोसी-मिथिलांचल में पीछे नहीं हटेगी कांग्रेस, राजद से टकराव तय
- महागठबंधन में सीट बंटवारे पर खींचतान, कांग्रेस ने तेजस्वी को दिखाई सख्ती
- राहुल-प्रियंका की एंट्री से जागी कांग्रेस, बिहार चुनाव में नया समीकरण
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर खींचतान तेज हो गई है। कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि वह 55 सीटों पर चुनाव लड़ने को तैयार है, लेकिन उम्मीदवारों का चयन उसकी पसंद से होगा, न कि राजद की दखल से। कांग्रेस का कहना है कि अगर लालू-तेजस्वी उनकी प्रत्याशी सूची देखना चाहते हैं तो उन्हें भी राजद की लिस्ट कांग्रेस को साझा करनी होगी।
कांग्रेस ने संकेत दिया है कि सीमांचल, कोसी और मिथिलांचल में किसी भी हाल में राजद से कम सीटों पर नहीं लड़ेगी। राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के बाद कांग्रेस का जनाधार मजबूत हुआ है और पार्टी अब “सोई हुई कांग्रेस” की छवि से बाहर आ चुकी है।
पार्टी नेताओं का मानना है कि यात्रा से महागठबंधन की एकता को बल मिला है और राहुल गांधी की सरलता और सादगी ने आम लोगों का भरोसा जीता है। ऐसे में कांग्रेस गठबंधन में अपनी अहमियत कम नहीं होने देगी।
उधर, तेजस्वी यादव की एकल यात्राओं पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं कि वे राहुल गांधी की यात्रा का हिस्सा बनने के बावजूद अब अकेले क्यों निकल रहे हैं। कांग्रेस का कहना है कि राजद बड़ी पार्टी जरूर है लेकिन अकेले दम पर सरकार बनाने की स्थिति में नहीं है, इसलिए गठबंधन धर्म का पालन करना जरूरी है।
प्रियंका गांधी भी जल्द बिहार दौरे पर आने वाली हैं और मिथिलांचल, चंपारण और मगध में सभाएं करेंगी। कांग्रेस ने संकेत दे दिया है कि वह सीमांचल और कोसी में पीछे हटने वाली नहीं है। इन इलाकों में पहले से कांग्रेस का प्रभाव है और किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में पार्टी के सांसद भी हैं।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अगर सीट बंटवारे का विवाद जल्द नहीं सुलझा तो एनडीए इसका फायदा उठा सकता है। जन सुराज जैसी नई ताकतें भी राजद को नुकसान पहुंचा सकती हैं। ऐसे में महागठबंधन के लिए आपसी तालमेल बनाए रखना बेहद जरूरी है।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: चुनाव आयोग की टीम बिहार पहुँची, तैयारियों का होगा व्यापक समीक्षा
Bihar election: सियासी दंगल में सीमांचल तय करेगा किसके हाथ आयेगी सत्ता !
बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज 2025 का लोकार्पण, आइडिया फेस्टिवल का हुआ भव्य समापन
सतत जीविकोपार्जन योजना के छंटनी ग्रस्त कर्मियों ने सरकार से लगाई गुहार, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे
बिहार चुनाव 2025: राजद को कांग्रेस का अल्टीमेटम, 70 सीटें नहीं मिलीं तो अकेले लड़ेगी कांग्रेस
समान काम-समान वेतन की मांग पर अड़े डायल 112 के चालक, बिहार विधानसभा गेट तक पहुंचे आंदोलनकारी