मधुबनी राष्ट्रीय जनता दल के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष पूर्व विधायक राम आशीष यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल के जिला कार्यालय में नेताओं और कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई ।बैठक को संचालन करते हुए वरिष्ठ नेता राजेंद्र यादव ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल के एक-एक कार्यकर्ता एक-एक घर तक पहुंचेंगे। आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में मधुबनी और झंझारपुर लोकसभा चुनाव में दोनो सीटों पर राजद के प्रत्यासियों की जीत सुनिश्चित करने केलिए जिले के सभी 21 प्रखंडों में प्रखंड अध्यक्षों को हर घर में पार्टी के उद्देश्यों को पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा की ।साथ ही सभी बूथों पर कमिटी निर्माण केलिए हर मतदान केंद्र से जुड़े दो युवा ,दो महिला ,दो अधेड़ सहित 15 लोगों की कमिटी बनाने पर विचार किया गया । कमिटी में अध्यक्ष ,कोषाध्यक्ष ,सचिव सहित कई पदों पर लोगों का मनोनयन करने पर निर्णय लिया गया ।
बैठक में हरलखी प्रखंड के युवा राजद के बिमल कुमार मंडल,महेश मंडल मुखिया झिटकी ,युवा राजद रहिका प्रखंड चंद्र किशोर मंडल , जितेंद्र पासवान ,इंद्रजीत राय ,युवा राजद के अमरेंद्र कुमार चौरसिया ,रुदल यादव ,अजीत नाथ यादव सहित सैकड़ों नेता कार्यकर्ताओं ने बैठक में भाग लिया

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया