बिहार में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और प्रधानमंत्री के आने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। यह बिहार है और यहां की जनता सब कुछ जानती है। यह बातें राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ विधायक भाई वीरेंद्र ने कही।
विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाई वीरेंद्र ने आईजीआईएमएस में घटी घटना पर कहा कि यह बात बीजेपी से पूछी जानी चाहिए की महा जंगल राज्य का उदाहरण क्या है? यह महा जंगल राज है जहां बीजेपी के नेता पिस्तौल और बंदूक लेकर के लहरा रहे हैं डॉक्टर को धमकी दे रहे हैं और भद्दी गालियां दे रहे हैं। यही बीजेपी का तथाकथित सुशासन है और मुख्यमंत्री को इस पर बयान देना चाहिए। आईजीआईएमएस जैसी जगह में डॉक्टर सुरक्षित नहीं है और जो डॉक्टर सुरक्षित नहीं रहेगा वह मरीज का इलाज कैसे करेगा?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत बीजेपी की वरिष्ठ नेताओं के बिहार दौरे पर भाई वीरेंद्र ने कहा कि यह समाजवादियों का गढ़ रहा है यहां की जनता ने करवट लिया है और बीजेपी को भगाने की बात कही है। इस बार भाजपा मुक्त भारत बनेगा और इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी।आरा में राजद विधायक के घर पर ईडी की छापेमारी पर भाई वीरेंद्र ने कहा कि ईडी हो या सीबीआई उससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है पब्लिक है सब जानती है।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया