-महिलाओं के बीच सेनेटरी पैड का वितरण
-जर्मनी की संस्था मिजेरियर ने छोटी गुरदासपुर में किया वितरण
भागलपुर। स्वैच्छिक सामाजिक संस्था नवगछिया जन विकास लोक कार्यक्रम के द्वारा जर्मनी की संस्था मिजेरियर के सहयोग से नाथनगर प्रखंड स्थित छोटी हरिदासपुर में अपना सब कुछ गंवा चुके करीब 80 लोगों के बीच बाढ़ राहत सामग्री का वितरण किया गया। राहत सामग्री में चूड़ा, मूढ़ी, चीनी, दालमोठ, सूजी, सर्फ, साबुन, कंबल, चना, मग, गुडनाइट एवं बिस्कुट का वितरण किया गया। राहत सामग्री की खासियत रही कि इसमें महिलाओं के बीच सेनेटरी पैड का भी वितरण किया गया। राहत सामग्री का वितरण नवजन लोक के सचिव सह निदेशक मदन मोहन ठाकुर ने किया। उन्होंने कहा कि नवजन लोक द्वारा वर्ष 1987 से जन समूह के विकास हेतु संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए भविष्य में भागलपुर के जगदीशपुर एवं नाथनगर प्रखंड के ग्राम वासियों खासकर महिलाओं के उत्थान हेतू योजना निरूपण की जानकारी दी। मौके पर उप मुखिया मधु देवी, सरपंच सुबोध शर्मा, अर्पणा झा, सदस्य बाल कल्याण समिति भागलपुर, परमानंद झा, समन्वयक, मंटु कुमार पोद्दार, राजदेव मंडल के अलावे बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति थी।


विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया