पटना | अमृत भारत ट्रेन देश में सबसे पहले पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के क्षेत्र में दौड़ लगाएगी। देश का सबसे पहला ट्रेन पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर को दिया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक आगामी 30 दिसंबर को पीएम मोदी देश की पहली दो अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
आपको बता दें कि अमृत भारत सेमी स्पीड हाई ट्रेन है। यह ट्रेन 130 किमी प्रति घंटे की अधिकतम गति से फर्राटा भरेगी। अगर किराए की बात करें तो इस ट्रेन का किराया वंदे भारत ट्रेन की तुलना में कम रखने का निर्णय लिया गया है। बताया जा रहा है कि यह ट्रेन खासतौर पर यूपी और बिहार के प्रवासी मजदूरों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।
मीडिया क्षेत्र में लगभग 30 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखने वाले श्यामनन्द मिश्रा जी पत्रकारिता जगत का एक सशक्त और सम्मानित नाम हैं।
उन्होंने अपने करियर की एक लंबी पारी दैनिक जागरण में निभाई, जहाँ वे ब्यूरो हेड के पद पर कार्यरत रहे। वहां रहते हुए उन्होंने क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर की तमाम बड़ी खबरों को कवर किया और पत्रकारिता की नयी ऊँचाइयों को छुआ।
फ़िलहाल श्यामनन्द मिश्रा अपनी सेवाएं FRONTLINE24 NEWS को दे रहे हैं और अपनी टीम को निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनपक्षीय पत्रकारिता के लिए निरंतर मार्गदर्शन दे रहे हैं। उनकी पत्रकारिता शैली में गहराई, निष्पक्षता और संवेदनशीलता की झलक साफ़ दिखाई देती है।