मधुबनी
मोदी सरकार और भारतीय चुनाव आयोग की साठ गाँठ से वोटर लिस्ट में गड़बड़ी कर वोट चोरी को रोकने और उसमें सुधार के लिए देश के नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी और बिहार के नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी यादव तथा गठबंधन अन्य नेताओं की यह यात्रा ऐतिहासिक महत्व की है। जनता के वोट का अधिकार ही उसका सबसे बड़ा सम्मान और शक्ति है, परन्तु मोदी साकार और चुनाव आयोग मिल कर कहीं वोट बढ़ा कर और कहीं वोट घटा कर इस सम्मान से लोगों को वंचित कर रहे हैं। दुर्भाग्य की बात यह है कि समाचार माध्यमों में भाजपा और एन डी ए के बहुत से नेता गण बड़ी बेशर्मी से चुनाव आयोग के इस असंवैधानिक काम का खुला समर्थन कर रहे हैं चुनाव आयोग भाजपा से मिल कर कैसे वोटर लिस्ट में गड़बड़ कर रहा है इसका अनुमान सिर्फ इस बात से लगाया जा सकता कि 2024 के लोक सभा चुनावों में महाराष्ट्र में अंतिम दौर की वोटिंग 20 मई को हुई थी। तथा विधान सभा चुनाव का मतदान 2024 के ही 20 नवंबर को हुआ था । केवल 7 महीने के अंतराल में महाराष्ट्र के वर्तमान मुखमंत्री श्री देवेंद्र फ़र्नवीस के विधान सभा क्षेत्र में 29 हज़ार मतदाता बढ़ा दिए गए जिस से उनकी जीत पक्की हुई । यही नहीं कर्नाटक में भी लोक सभा चुनाव में भाजपा और सहयोगी दलों के उम्मीदवार हर विधान सभा में हारते हैं परंतु एक ही विधान सभा में इतना वोट बना लेते हैं कि लोक सभा जीत जाते हैं। यही नहीं सुप्रीम कोर्ट में जिस तरह भारतीय चुनाव आयोग अपने स्टैंड बदल रहा है उससे उसकी हालत और हास्यास्पद हो गई है । कभी आधार कार्ड का मानना कभी उसे अस्वीकार करना, कभी राशन कार्ड को मानना, कभी अस्वीकार करना, कभी वोटर आई डी को मानना कभी उसे भी अस्वीकार कर देना और विधान सभा चुनाव से ठीक 2-3 महीना पहले ही बिहार में ही एस आई आर क्यों? राहुल जी, तेजस्वी जी और गठबंधन के सब नेता भाजपा और चुनाव आयोग के इसी वोट चोरी से प्रदेश की जनता को अवगत कराने और उनके अधिकार के लिए यह यात्रा कर रहे हैं ।डॉ शकील अहमद ने कहा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मिथिला के पवन भूमि मधुबनी जिले में 26 अगस्त को सुपौल के रास्ते भुतहा चौक होकर प्रवेश कर फुलपरास में सभा करेंगे और खोपा होते हुए मोहना राजे टोल टैक्स से सरिसोपाही , मनीगाछी में भी लोगों से मिलेंगे साथ ही सकरी में लोगों से मिलते हुए दरभंगा जिले की जीवछ घाट में रात्रि में विश्राम करेंगे।
आज राहुल गांधी जी देश के गरीबों , मजदूरों, बेरोजगारों, शिक्षित युवाओं , महिलाओं एवं छात्रों के साथ साथ दलितों , आदिवासियों , अतिपिछड़ों , पिछड़ों ,अकलियतों की अधिकार की भी लड़ाई रह रहें है क्योंकि मोदी सरकार और चुनाव आयोग के मिलीभगत से लोगों का अधिकार को छीना जा रहा है आज संविधान पर खतरा आ गया है इसलिए मधुबनी के लोगों को इस वोटर अधिकार यात्रा में बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए।
कार्यक्रम में बेनीपट्टी के पूर्व विधायक भावना झा, जिलाध्यक्ष सुबोध मंडल , पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो शीतलांबर झा , दीपक सिंह , रामएकबाल पासवान , मो शब्बीर , इम्तियाज नूरानी , पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सतीश चंद्र मिश्रा , कृष्ण कांत झा गुड्डू, डॉ विनोद सिंह , मो रहन , मो अनायतुल्लाह खान मुन्ना , अनुरंजन सिंह, आभा पांडेय , पवन कुमार यादव, आलोक कुमार झा , बिमल चौधरी , विमल यादव , सत्येंद्र पासवान , अजय राय , कौशल किशोर चौधरी , मो शकील , मो साबिर , अकील अंजुम , अविनाश झा, शिवचंद्र झा, सुल्तान अहमद शमसी, सुरेन्द्र महतो , अमन झा , नसरूल्लाह , मुनींद्र झा आदि सैकड़ों कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया