संजय श्रीवास्तव
आरा। 04 से 08 दिसंबर तक आरा क्लब में आयोजित लिनिंग बिहार राज्य सीनियर बैडमिंटन चैम्पियनशीप का आज आखिरी दिन सभी वर्गों के फाइनल मैच खेले गये। पूर्णिया की सलोनी कुमारी ने दोहरा खिताब अपने नाम किया। जबकि पूर्णिया के ही समीर राज ने पटना के मोहम्मद तबरेज को हराकर पुरूष एकल का खिताब जीता।फाइनल मैच के उपरांत पारितोषिक वितरण कार्यकम मुख्य अतिथि भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार यादव, भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड के वितीय प्रबंधक मनोज दूबे द्वारा किया गया। विशिष्ट अतिथि सदर अनुमंडलअधिकारी लाल ज्योति नाथ सहदेव, महासचिव बिहार बैंडमिंटन संघ के० एन० जायसवाल, भोजपुर जिला बैंडमिटन संघ के अध्यक्ष डॉ० कन्हैया सिंह द्वारा विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। मंच का संचालन डॉ० प्रतीक द्वारा एवं धन्यवाद ज्ञापन भोजपुर जिला बैडमिंटन संघ के सचिव डॉ० बी० के० शुक्ला द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉक्टर पी सिंह डॉ एसके रूंगटा सहित प्रतियोगिता के आखिरी दिन बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं भोजपुर जिला बैडमिंटन संघ के सदस्य ऋषिराज, विशाल रंजन, पप्पू सिंह, आशुतोष, राजवीर सिंह, विनय सिंह आदि उपस्थित थे।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया