मैथिली अकादमी के पूर्व अध्यक्ष एवं विद्यापति सेवा संस्थान की सलाहकार समिति के अध्यक्ष पं. कमला कान्त झा को मिथिला–मैथिली सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्थान चेतना समिति ने अपनी कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में मनोनीत किया है।
समिति के सचिव जयदेव मिश्र द्वारा निर्गत मनोनयन पत्र में कहा गया है कि यह निर्णय पं. झा के मिथिला–मैथिली के विकास के प्रति अनुराग, विभिन्न क्षेत्रों में उनके उल्लेखनीय योगदान, स्नेह और समर्पण को देखते हुए लिया गया है।
शुभकामनाओं की बधाई
इस मनोनयन पर विद्यापति सेवा संस्थान के महासचिव डॉ. बैद्यनाथ चौधरी बैजू, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. बुचरू पासवान, डॉ. महेंद्र नारायण राम, प्रो. जीवकांत मिश्र, डॉ. महानंद ठाकुर, डॉ. श्रीपति त्रिपाठी, विजयकांत झा, विनोद कुमार झा, प्रो. चंद्रशेखर झा (बूढ़ा भाई), प्रवीण कुमार झा, दुर्गानंद झा, नवल किशोर झा, आशीष चौधरी, डॉ. सुषमा झा, डॉ. ममता ठाकुर सहित कई विद्वानों और कार्यकर्ताओं ने पं. झा को शुभकामनाएं दीं।
गौरव का क्षण
सभी ने माना कि पं. कमला कान्त झा का चेतना समिति की कार्यकारिणी में शामिल होना मिथिला–मैथिली भाषा और संस्कृति के उत्थान की दिशा में एक सकारात्मक और ऐतिहासिक कदम है।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: चुनाव आयोग की टीम बिहार पहुँची, तैयारियों का होगा व्यापक समीक्षा
Bihar election: सियासी दंगल में सीमांचल तय करेगा किसके हाथ आयेगी सत्ता !
कांग्रेस शर्त के साथ 55 सीटों पर लड़ने को तैयार,सभी सीट कांग्रेस की पसंद की होगी, राजद चुप।
बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज 2025 का लोकार्पण, आइडिया फेस्टिवल का हुआ भव्य समापन
सतत जीविकोपार्जन योजना के छंटनी ग्रस्त कर्मियों ने सरकार से लगाई गुहार, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे
बिहार चुनाव 2025: राजद को कांग्रेस का अल्टीमेटम, 70 सीटें नहीं मिलीं तो अकेले लड़ेगी कांग्रेस