मधुबनी, 04 सितम्बर 2025।
मधुबनी जिला प्रशासन ने समय पर कार्यालय नहीं आने वाले अधिकारियों और कर्मियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी आनंद शर्मा की निगरानी में लागू की गई नई मॉनिटरिंग व्यवस्था का असर अब दिखाई देने लगा है।
83 अधिकारी-कर्मचारी चिन्हित
जिलाधिकारी द्वारा मॉनिटरिंग सेल से प्राप्त रिपोर्ट की समीक्षा के बाद कुल 83 अधिकारियों और कर्मियों को चिन्हित किया गया है। इन सभी के खिलाफ कार्रवाई का प्रस्ताव संबंधित कार्यालय प्रधानों को भेजा गया है।
शिकायतों के बाद सख्त कदम
प्रशासन को लगातार यह शिकायत मिल रही थी कि क्षेत्रीय स्तर के कई पदाधिकारी, विशेषकर राजस्व कर्मचारी, पंचायत सचिव, महिला पर्यवेक्षक और आंगनबाड़ी सेविका समय पर अपने दायित्व का निर्वहन नहीं कर रहे हैं। इनके नियमित अनुपस्थित रहने से प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे थे और आम जनता को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
11 अगस्त से लागू हुई नई व्यवस्था
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए 11 अगस्त 2025 से जिला गोपनीय शाखा, मधुबनी में ‘मॉनिटरिंग सेल’ की स्थापना की गई।
- इस सेल को हर कार्यदिवस में सुबह 10 बजे तक विभिन्न विभागों के 20 रैंडम चयनित कर्मियों से मोबाइल/व्हाट्सएप पर संपर्क कर GPS लोकेशन सहित उपस्थिति की पुष्टि करनी होती है।
- अनुपस्थित पाए जाने पर संबंधित कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा जाता है और जिला स्तरीय अधिकारियों को विधिसम्मत कार्रवाई का प्रस्ताव भेजा जाता है।
अब तक की कार्रवाई
- 02 सितम्बर 2025 तक कुल 84 कर्मियों को अनुपस्थित पाया गया।
- इनमें से 83 मामलों में कार्रवाई हेतु प्रस्ताव भेजा जा चुका है।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा है कि अनाधिकृत अनुपस्थिति किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
हर मंगलवार होगी समीक्षा
डीएम आनंद शर्मा ने निर्देश दिया है कि अनुपस्थित कर्मियों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
- प्रत्येक मंगलवार शाम को इसकी समीक्षा होगी।
- यदि लंबित मामलों में देरी पाई गई, तो संबंधित विभागाध्यक्षों पर भी जवाबदेही तय की जाएगी।


विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया