अखिल भारतीय मिथिला पार्टी के तत्वावधान में रहिका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में समुचित स्वास्थ्य व्यवस्था की बहाली को लेकर प्रखंड कार्यालय के समीप किया जा रहा अनिश्चितकालीन अनशन आज दुसरे दिन भी जारी रहा। मौके पर प्रबुद्ध जनों द्वारा अनशन स्थल पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित लोगों ने स्वास्थ्य व्यवस्था की दुर्दशा पर चिंता जताते हुए गंभीर मंथन किया। लोगों ने सामुहिक रूप से कहा कि इतनी बड़ी लागत से बना अस्पताल का यह इमारत सफेद हाथी मात्र बनकर रह गया है। पार्टी के वरिष्ठ राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कमलेश झा की अध्यक्षता में आयोजित विचार गोष्ठी में अनशनकारी मनोज झा ने कहा कि समुचित स्वास्थ्य व्यवस्था आम लोगों का संवैधानिक अधिकार है। जिसका हनन किया जाना मानवीय अधिकारों का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि अनशन के दुसरे दिन भी कोई प्रशासनिक पहल नहीं किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। गोष्ठी में अपने विचार प्रकट करते हुए लोगों ने सामुहिक रूप से स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाल स्थिति पर चिंता जताई। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में विचार रखते हुए कमलेश झा ने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था की यह समस्या सिर्फ यहां भर की नहीं है और आने वाले दिनों में इसका प्रभाव अन्यत्र जगहों पर भी देखा जा सकता है। अनशन स्थल पर मदन चन्द्र ठाकुर, बाला जी मिश्रा, आनन्द झा, अभिषेक कुमार, अमित सिंह, धर्मवीर मिश्र, अप्पू पाठक, राजेश साह, अनवर अंसारी, ब्रह्मानंद झा कैलाश ठाकुर, आशीष मिश्र, राम अशीष पासवान समेत और अन्य लोग उपस्थित थे।
Frontline24 News के लिए बरुन झा की रिपोर्ट ।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया