दरभंगा
78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यापति सेवा संस्थान में संस्थान के अध्यक्ष सह कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो शशिनाथ झा ने वृहस्पतिवार को झंडोत्तोलन किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आजादी का यह पर्व सिर्फ उत्सव मनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उस दिन को याद करने का प्रतीक है, जब अनेक वीर सपूतों की शहादत और लंबे संघर्ष के बाद देशवासियों ने आजाद भारत का सूर्योदय देखा था। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत में आजादी का सूरज देखने के लिए देश के घर में एक ज्वाला उठी थी, जिसने समय के साथ अपने विशाल रूप को धारण किया और क्रांति की आग ने भारत की आजादी के सपने को सच कर दिखाया। इस अवसर पर विद्यापति सेवा संस्थान के महासचिव डॉ बैद्यनाथ चौधरी बैजू ने भारत की एक अरब तीस करोड़ जनता को शुभकामना देते हुए मैथिल जन से मातृभूमि मिथिला और मातृभाषा मैथिली के विकास के प्रति अपने कर्तव्य बोध का प्रदर्शन करने का आह्वान किया। इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार मणिकांत झा, संस्थान के मीडिया संयोजक प्रवीण कुमार झा, प्रो चंद्रशेखर झा बूढ़ा भाई, डॉ उदय कांत मिश्र, विनोद कुमार झा, डॉ गणेश कांत झा, दुर्गानंद झा, हरि किशोर चौधरी, आशीष चौधरी, गिरधारी झा, चंद्रमोहन झा, जयनारायण साह एवं पुरूषोत्तम वत्स सहित अनेक गणमान्य लोगों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

‘प्रशांत किशोर की गारंटी बिहार को बदहाली से बाहर निकालेगी: डॉ शोएब अहमद खान’
पोथीघर फाउंडेशन एवं म. अ. रमेश्वरलता संस्कृत महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में भारतीय दर्शन पर व्याख्यान का आयोजन
सी.एम. साइंस कॉलेज में व्याख्यान श्रृंखला और संगोष्ठी का आयोजन
दरभंगा में स्कूल के हेडमास्टर की बदमाशों द्वारा गोली मारकर हत्या!!
शिक्षकों से बेहतर प्रदर्शन करने का प्रधानाचार्य ने किया आह्वान
डा जगन्नाथ मिश्र की पुण्यतिथि पर पूर्व विधान पार्षद ने दी श्रद्धांजलि