बिस्फी में डूबने से होने वाली मृत्यु के रोकथाम हेतु जन-जागरूकता सप्ताह के तहत बाढ़ पूर्व तैयारी सुरक्षा सप्ताह (जन जागरूकता अभियान) से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
एस.डी.आर.एफ. टीम के एस. आई., बिनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में बुधवार को बिस्फी अंचल स्थित विद्यापति उच्च मध्य विद्यालय, बिस्फी में डूबने से होने वाली मृत्यु के रोकथाम हेतु जन-जागरूकता सप्ताह के तहत बाढ़ पूर्व तैयारी सुरक्षा सप्ताह (जन जागरूकता अभियान) से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में डूबने से होने वाले मृत्यु की रोकथाम हेतु चयनित विद्यालयों के छात्र/छात्रों अंचल अन्तर्गत स्वेच्छा से भाग लेनेवाले जन प्रतिनिधि/समाज सेवक प्रशिक्षित आपदा मित्र, प्रशिक्षित तैराक गोताखोर, नेहरु युवा केन्द्र के स्वंयसेवकों को जागरूक किया गया।
मीडिया क्षेत्र में लगभग 30 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखने वाले श्यामनन्द मिश्रा जी पत्रकारिता जगत का एक सशक्त और सम्मानित नाम हैं।
उन्होंने अपने करियर की एक लंबी पारी दैनिक जागरण में निभाई, जहाँ वे ब्यूरो हेड के पद पर कार्यरत रहे। वहां रहते हुए उन्होंने क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर की तमाम बड़ी खबरों को कवर किया और पत्रकारिता की नयी ऊँचाइयों को छुआ।
फ़िलहाल श्यामनन्द मिश्रा अपनी सेवाएं FRONTLINE24 NEWS को दे रहे हैं और अपनी टीम को निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनपक्षीय पत्रकारिता के लिए निरंतर मार्गदर्शन दे रहे हैं। उनकी पत्रकारिता शैली में गहराई, निष्पक्षता और संवेदनशीलता की झलक साफ़ दिखाई देती है।