राजे में जन सुराज की नुक्कड़ सभा का हुआ आयोजन
दरभंगा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मनिगाछी प्रखंड के राजे पंचायत में जन सुराज पार्टी के द्वारा नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करने पहुंचे जन सुराज पार्टी के दरभंगा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से संभावित उम्मीदवार एवं शिक्षाविद् डॉ. शोएब अहमद खान ने मौजूदा सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि वर्तमान सरकार में लगभग इकहत्तर हजार करोड रुपए का लेखा-जोखा नहीं मिल पा रहा है. सरकार में बैठे मंत्री भ्रष्टाचार कर रहे हैं और अपने तथा अपने परिवार के लिए करोड़ों की जमीन खरीद रहे हैं. मंत्री अशोक चौधरी भ्रष्टाचार के मामलों में जवाब भी नहीं दे पा रहे हैं. बिहार को गर्त में डालने के पीछे गठबंधन एवं महागठबंधन के नेताओं का हाथ है.

बिहार के लोग जन्म से लेकर मृत्यु तक भ्रष्टाचार का दंश झेल रहे हैं. जन्म प्रमाण पत्र से लेकर मृत्यु प्रमाण तक भ्रष्टाचार है. बिहार की जनता दशकों से ठगी जा रही है. बिहार से ठगबंधनों एवं ठगी करने वाले भ्रष्टाचारियों का हौंसला पस्त करने का काम हमारे नेता प्रशांत किशोर जी कर रहे हैं. पूरे बिहार में पदयात्रा कर गरीबी से निकलने का रास्ता और विजन तैयार किया है. प्रशांत किशोर की गारंटी बिहार को बदहाली से बाहर निकालेगी. जन सुराज पार्टी हर परिवार में खुशहाली लाएगी. इसकी शुरूआत परिवार लाभ कार्ड से कर दी गई है. जन सुराज की व्यवस्था बनते ही हर परिवार को 20 हजार रुपए महीने तक लाभ होगा. उन्होंने आगे कहा कि डॉ. शोएब अहमद खान ने स्थानीय विधायक ललित यादव को घेरते हुए कहा कि दरभंगा ग्रामीण क्षेत्र के विधायक जी को क्षेत्र की स्कूल और अस्पताल से कोई लेना देना नहीं है. क्षेत्रीय विधायक ललित यादव को महागठबंधन की सरकार ने मंत्री भी बनाया इसके बावजूद भी उन्होंने क्षेत्र की खुशहाली यहां के बच्चों के भविष्य के बारे में नहीं सोचा उन्होंने आगे कहा कि क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास समेत सरकारी योजनाओं में घूसखोरी स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन की सह पर हो रहा है.

वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संभावित प्रत्याशी उग्रनाथ प्रसाद ने कहा कि प्रशांत किशोर बिहार की आखिरी उम्मीद हैं और हम सबकी जिम्मेदारी बनती है कि बिहार बदलाव में उनका सहयोग करें. जन सुराज बिहार में व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई लड़ रहा है.
कार्यक्रम में जन सुराज पार्टी मनीगाछी के प्रखंड अध्यक्ष, प्रखंड महासचिव एवं पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.

पोथीघर फाउंडेशन एवं म. अ. रमेश्वरलता संस्कृत महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में भारतीय दर्शन पर व्याख्यान का आयोजन
सी.एम. साइंस कॉलेज में व्याख्यान श्रृंखला और संगोष्ठी का आयोजन
दरभंगा में स्कूल के हेडमास्टर की बदमाशों द्वारा गोली मारकर हत्या!!
शिक्षकों से बेहतर प्रदर्शन करने का प्रधानाचार्य ने किया आह्वान
डा जगन्नाथ मिश्र की पुण्यतिथि पर पूर्व विधान पार्षद ने दी श्रद्धांजलि
विद्यापति सेवा संस्थान ने मनाई वाजपेयी की छठी पुण्यतिथि