दरभंगा,
जिले के सिमरी थाना क्षेत्र के धुलकरा श्मशानघाट के पास बाइक सवार तीन अपराधियों ने बीती रात हथियार के बल पर एक स्वर्ण व्यवसायी को लूट लिया है लूट के दौरान दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की है। घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि सिंहवाड़ा बाजार अपनी दुकान सुदामा ज्वेलर्स को बन्द करने के बाद घर लौटने के दौरान बाइक सवार तीन अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी का पीछा करना शुरू कर दिया इस दौरान अपराधियो ने व्यवसायी की बाइक को आगे से घेरकर दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग करना शुरू दिया और डिक्की की चाभी छीनकर उसमें रखे एक लाख रुपये नगद व एक लाख रुपये के ज्वेलरी लूट कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही देर रात सिमरी थाना की पुलिस जांच में जुट गई घटना स्थल से पुलिस ने एक खोखा बरामद किया था आज सुबह से जंगल मे खोखा की तलाश कर रही है।

पीड़ित स्वर्ण व्यवसायी अमरनाथ प्रसाद ने बताया कि वह सिंहवाड़ा बाजार स्थित अपनी दुकान बंद वापस अपने घर लौट रहे थे इस दौरान अपाचे बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने पीछा करना शुरू कर दिया था उन्होंने काफी दूर तक बचने की नीयत से तेजी अपनी बाइक चलाना शुरू किया लेकिन अपराधियों ने धुलकारा शमशाम घाट के पास आगे मेरे बाइक को घेरकर फायरिंग करना शुरू कर दिया और हमसे डिक्की का चाभी छीनकर उसमें रखे दुकान की बिक्री की रकन एक लाख रुपये नगद और ज्वेलरी लूट कर फरार हो गए। मैन घटना की सूचना सिमरी थाना की पुलिस को दिया था रात मौके पर पहुँची पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है अभी दिन में फिर से पुलिस जांच कर रही है।
इस सम्बंध में सिमरी थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है घटनास्थल पर जांच की जा रही है। शीघ्र ही मामले का उद्भेदन कर दिया जाएगा।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया