गया/बोधगया, 22 अगस्त 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने गया जिले के बोधगया स्थित मगध विश्वविद्यालय परिसर से आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य को लगभग 13 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का तोहफा दिया।
इस मौके पर बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एनडीए के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। पीएम मोदी ने स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना और सामाजिक कल्याण योजनाओं से जुड़ी कई परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया।
स्वास्थ्य सेवाओं पर बड़ा ऐलान
प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार में कैंसर के इलाज के लिए नया हॉस्पिटल और रिसर्च सेंटर खोला गया है। अब राज्य के मरीजों को इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा- “गरीबों के लिए इलाज की सुविधा उपलब्ध कराना और महिलाओं के जीवन को आसान बनाना, यही मेरे लिए सबसे बड़ी खुशी है।”
गरीबों और आवास योजना पर भरोसा
पीएम मोदी ने दोहराया कि जब तक हर गरीब को पक्का घर नहीं मिल जाता, तब तक वे चैन से नहीं बैठेंगे। उन्होंने कहा कि इस बार दीवाली और छठ पूजा की रौनक बिहार में पहले से ज्यादा होगी। पीएम आवास योजना उन सभी जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचेगी, जिन्हें अब तक घर नहीं मिला है।
विपक्ष पर हमला
अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस और लालू प्रसाद यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने बिहार को विकास की मुख्यधारा से दूर रखा, लेकिन आज एनडीए सरकार हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के गया जिले के बोधगया स्थित मगध विश्वविद्यालय परिसर से जनसभा को संबोधित किया। खास बात यह रही कि उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत मगही भाषा में की।
पीएम मोदी ने कहा-
“हम अपने सब के अभिनंदन कर ही, मोक्ष आउ ज्ञान के धरती गया जी से हम सबके अभिनंदन कर ही।”
उनके इस संबोधन से सभा स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। प्रधानमंत्री के मगही भाषा में अभिवादन करने से स्थानीय लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
इसके बाद पीएम मोदी ने बिहार को करीब 13 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का तोहफा दिया और कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में यह राज्य नए युग की ओर बढ़ रहा है।
पीएम मोदी के मगही भाषा में संबोधन की शुरुआत ने न सिर्फ लोगों का दिल जीत लिया बल्कि पूरे कार्यक्रम का माहौल और भी आत्मीय बना दिया।
कुल मिलाकर पीएम मोदी के इस दौरे से बिहार को विकास की कई नई सौगातें मिलीं और गरीबों को पक्के घर व बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का भरोसा।

कौन हैं सुशीला कार्की ? जो बनी नेपाल की प्रथम महिला प्रधानमंत्री !
नेपाल की प्रथम महिला प्रधानमंत्री बनीं सुशीला कार्की
नेपाल के मौजूदा हालत क्या हैं ? तस्वीरों के माध्यम से जाने !
Nepal protests: 24 घंटे के बाद काठमांडू इंटरनेशनल एयरपोर्ट चालू, नेपाल की सेना ने संभाली कमान
नेपाल जेल ब्रेक: 550 कैदी फरार, बिहार बॉर्डर पर हाई अलर्ट – 10 गिरफ्तार
नई दिल्ली: जल रहा है नेपाल… अब तक 22 लोगों की मौत, आज बंद रहेगा पशुपतिनाथ मंदिर; पढ़ें 5 लेटेस्ट अपडेट