
वीरेन्द्र दत्त, फुलपरास
शहीद परमेश्वर स्मारक समिति,फुलपरास के बैनर तले क्रांतिकारी अमर शहीद परमेश्वर के 68वीं जयंती पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में विभिन्न राजनीतिक दल के नेताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात उपस्थित गणमान्य लोगों ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार से चर्चा करते हुए उनके विचारों और आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया।
उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष ब्रह्मानंद यादव, मुख्य पार्षद धर्मेन्द्र कुमार साह, भाजपा जिला मंत्री कृष्ण कुमार सिंह यादव, जन अधिकार महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विभा देवी, पंसस सह समाजसेवी सुशील कामत, जाप जिला महासचिव रोहित नारायण यादव, रूपेश कुमार,वार्ड पार्षद प्रतिनिधि रामलोचन यादव आदि लोगों ने कहा की शहीद परमेश्वर जी की कुर्बानी व्यर्थ नहीं जायेगी। वे आजीवन पिछड़ों, दलितों, शोषितों, वंचितों और अल्पसंख्यकों के अधिकारो के लिए संघर्ष करते रहे। उनमें अदम्य साहस, निर्भीकता, आत्मदृढ़ता और सहिष्णुता की ऐसी विशेषताएं थी जो उन्हें इतिहास पुरूष बनाया।हरियाणा के पूर्व राज्यपाल श्रधेय स्व0 धनिक लाल मंडल ने उनके जीवन पर आधारित एक महान व्यक्तित्व नामक पुस्तक प्रकाशित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी थी।
इतिहास गवाह है कि जिस किसी नेता ने गरीबों की हिमायत की उन्हें अपनी जान गवांनी पड़ी। वे बहुमुखी व्यक्तित्व के धनी और शोषितों के तारणहार थे।श्रद्धांजलि सभा में धर्मेन्द्र कुमार साह, विभा देवी,कृष्ण कुमार सिंह, यादव,सुशील कामत, रोहित नारायण यादव,रूपेश कुमार, प्रमोद कुमार, रामलोचन यादव, विनोद कुमार यादव, किशन कुमार किशन, रामकुमार झा, संजीत राम,रंजन यादव, रौशन यादव, कामेश्वर यादव,बैजू साफी सहित अन्य लोागों ने शहीद परमेश्वर के लिए अपने उद्गार व्यक्त किया।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया