वर्चुअल मीटिंग कर सांगठनिक मजबूती को लेकर अभियान चलाने का दिया निर्देश

नवराष्ट्र मीडिया ब्यूरो
पटना। भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डाक्टर राजेन्द्र प्रसाद का जयन्ती को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ,बिहार प्रदेश के द्वारा मेधा दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर सुबह 11बजे ठाकुर प्रसाद कम्युनिटी हाँल, किदवईपुरी, पटना में चित्रांश बंधु एकत्रित हुए और वहां से राजभवन स्थित डाक्टर राजेन्द्र प्रसाद की मूर्ति पर जाकर माल्यार्पण किया और नमन किया।

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव रंजन सिन्हा और प्रदेश महामंत्री राकेश सिन्हा ने बाद में जूम मीटिंग कर वर्चुअल तरीके से कई जिलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती, संगठन के सदस्यता अभियान चलाने, संगठन की मजबूती और बिहार बार कौंसिल के चुनाव में खड़ा हुए संगठन की अधिवक्ता नीलिमा सिन्हा समेत अन्य चित्रांशों को विजयी बनाने के लिए एकजुटता दिखाने की बात कही । वर्चुअली जुड़े वैशाली से विजय कुमार,बेतिया से संदीप कुमार,दरभंगा से दीपक सिन्हा, गया से प्रो अरुण कुमार, बेगुसराय से राजेश सिन्हा, हेमलता जी, पंकज सिन्हा आदि ने विचार रखे। धन्यवाद ज्ञापन और जूम का संयोजन मुकेश कुमार ने किया । मौके पर
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के सुनील कुमार सिन्हा, अधिवक्ता विनय कुमार सिन्हा उर्फ पल्लू बाबू,माया श्रीवास्तव, विजय शंकर, आदित्यनारायण अंबष्ठा, बार कौंसिल की प्रत्याशी व अधिवक्ता नीलिमा सिन्हा ,कोषाध्यक्ष अजय कुमार सिन्हा मंटू, पटना जिलाध्यक्ष अजीत कुमार, युवा अध्यक्ष अभिषेक आनंद
समेत दो दर्जन चित्रांश जूम मीटिंग में शामिल हुए।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया