
पटना | भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी केके पाठक ने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पद से इस्तीफा नहीं दिया हैं। उनके इस्तीफे की अफवाह उड़ायी गई है, जबकि वे सामान्य प्रक्रिया के तहत उपार्जित अवकाश पर 16 जनवरी पर हैं। गुरुवार दिन में यह खबर तेजी से फैली थी कि केके पाठक ने इस्तीफा दे दिया है। उनका त्याग पत्र भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। हालांकि, शाम होते-होते अटकलबाजी पर विराम लग गया है।
नियमानुसार उपार्जित अवकाश पर जाने वाले अधिकार को सामान्य प्रशासन विभाग को सूचना देनी होती है। ताकि उनके छुट्टी में रहने पर दूसरे अधिकारी को संपूर्ण प्रभार दिया जा सके। उनके अवकाश पर जाने के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने शिक्षा विभाग के सचिव बैद्यनाथ यादव को संपूर्ण कार्यों का निष्पादन की जिम्मेदारी सौंपी है और बैद्यनाथ यादव 9 जनवरी को ही प्रभार संभाल चुके हैं। यहां बता दें कि यदि अधिकारी आकस्मिक अवकाश पर जाते हैं तब उन्हें अपने पद का प्रभार स्वत परित्याग नहीं करना पड़ता है।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया