पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर एनडीए में अभी तक सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय नहीं हुआ है। इस महीने गठबंधन दलों की बैठक में सीट शेयरिंग पर चर्चा होनी है, लेकिन उससे पहले ही दावेदारी और बयानबाज़ी का दौर तेज हो गया है। इसी कड़ी में एलजेपी (रामविलास) चीफ चिराग पासवान के जीजा और जमुई सांसद अरुण भारती ने बड़ा दावा किया है।
2020 की याद दिलाई
अरुण भारती ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि पार्टी की असली ताकत उसके कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि 2020 में गठबंधन धर्म के कारण पार्टी अपने कार्यकर्ताओं की उम्मीदें पूरी नहीं कर पाई, इसलिए अकेले चुनाव लड़ने का साहसिक निर्णय लिया गया।
“यह सिर्फ चुनावी राजनीति नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान था।” – अरुण भारती
2020 में 6% वोट हासिल
अरुण भारती ने बताया कि भले ही 2020 में एलजेपीआर केवल एक सीट जीत सकी, लेकिन पार्टी ने 137 सीटों पर चुनाव लड़कर 6 फीसदी वोट हासिल किया। उनका दावा है कि अगर पार्टी 243 सीटों पर लड़ी होती तो वोट प्रतिशत 10% से अधिक होता।
अकेले लड़ने का माद्दा
अरुण भारती ने कहा—
“2020 ने साफ कर दिया कि बिहार में अगर कोई पार्टी अकेले चुनाव लड़ने का माद्दा रखती है, तो वह केवल लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) है।”
चिराग कितनी सीट चाहेंगे?
हालांकि चिराग पासवान ने अभी तक सीटों की संख्या को लेकर खुलकर कुछ नहीं कहा है। लेकिन पार्टी नेताओं के मुताबिक उनकी दावेदारी 40 से 50 सीटों पर है।
वहीं, एनडीए में फिलहाल बीजेपी-जेडीयू समेत 5 दल शामिल हैं, ऐसे में माना जा रहा है कि एलजेपीआर को 25 से 30 से अधिक सीटें मिलना मुश्किल होगा।
कैसा रहा 2020 में चिराग का प्रदर्शन ?
2020 विधानसभा चुनाव में चिराग पासवान ने नीतीश कुमार के विरोध में एनडीए से अलग होकर अकेले ही मैदान में उतरे थे. उनकी पार्टी लोजपा (तब पार्टी में टूट नहीं हुई थी) ने 135 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे. इनमें से ज्यादातर सीटें जेडीयू की थी. हालांकि नतीजे चिराग के पक्ष में नहीं रहे. 135 में सिर्फ मटिहानी सीट पर जीत मिली. 9 सीटों पर पार्टी दूसरे नंबर पर रही. वहीं कुल 5.64% वोट मिले थे.



विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया