भारतीय मत्स्य व्यापार परिषद के बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री अविनाश कुमार उर्फ अशोक सहनी ने आज प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव सहित महागठबंधन के नेताओं द्वारा चुनाव आयोग के दिशानिर्देश के अनुरूप चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का विरोध पूरी तरह से अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक है।
अशोक सहनी ने कहा कि चुनाव आयोग और माननीय सुप्रीम कोर्ट जैसी संवैधानिक संस्थाओं पर अविश्वास जताना, तथा उन पर वोट चोरी जैसे आरोप लगाना, यह साबित करता है कि विरोध करने वाले दल लोकतांत्रिक प्रक्रिया और भारतीय संविधान की मूल भावना में विश्वास नहीं रखते हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि महागठबंधन के नेता लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं। उनके अनुसार, “राहुल गांधी जैसे नेता जब लोकतंत्र और संविधान की बात करते हैं तो यह हास्यास्पद प्रतीत होता है। देश का इतिहास गवाह है कि कांग्रेस पार्टी ने बार-बार धारा 356 का दुरुपयोग कर निर्वाचित सरकारों को बर्खास्त किया है और लोकतंत्र को कमजोर किया है।”
अशोक सहनी ने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण एक नियमित और पारदर्शी प्रक्रिया है, जिसे चुनाव आयोग पूरी निष्पक्षता से संपन्न करा रहा है। इसलिए इसका विरोध करना न केवल असंवैधानिक है बल्कि आम मतदाताओं के अधिकारों का भी हनन है।

विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में प्रेम प्रसंग का अनोखा मामला : 70 वर्षीय बुजुर्ग और 60 वर्षीय महिला की करवाई गई शादी
डॉ. जगन्नाथ मिश्रा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, कई दिग्गज नेता हुए शामिल
प्रधानमंत्री एवं मातृशक्ति का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान – अशोक सहनी