विजय कुमार पांडेय। मोतिहारी
जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूर्वी चम्पारण के सभागार में मंगलवार को विश्व मानव व्यापार निषेध दिवस के अवसर पर प्रयास जुवेनाइल एड सेन्टर, न्याय नेटवर्क परियोजना डंकन अस्पताल रक्सौल व जिला विधिक सेवा प्राधिकर के सहयोग से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ जिला एवं सत्र न्यायाधीश देवराज त्रिपाठी,सीजेएम व्यवहार न्यायालय मनीष कुमार उपाध्याय, एडीजे मुकुंद कुमार, सुशांत कुमार, बृजेश कुमार, राकेश कुमार तिवारी, आरएन सिंह, एलएन त्रिपाठी, अरुण कुमार सिन्हा, एसीजेएम रंजन कुमार, हेमंत कुमार, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव राजेश कुमार दूबे, जेएम नेहा नायर, गौरव सिंह, मिस सांभवी, अनीश कुमार प्रभात आदि ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम मानव व्यापार (ट्रैफिकिंग) रोकथाम एवं बाल यौन शौषण (लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण ) को लेकर आयोजित था। बाल यौन शौषण पर प्रयास संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य एक ऐसा वातावरण बनाना है, जिसमें पीड़ित न्याय पाने के लिए अपने को सुरक्षित, संरक्षित व सशक्त महसूस करें।

इस कार्यक्रम के दो महत्वपूर्ण केन्द्र बिन्दु हैं, जिसमें एक सहायक व्यक्तियों की नियुक्ति के माध्यम से पीड़ितों की देखभाल तथा दूसरा सुरक्षा व पुनर्वास के लिए (support Person) नियुक्ति और न्याय की त्वरित प्राप्ति के लिए अदालत में पीड़िताओं को कानूनी प्रतिनिधित्व प्रदान करना। इस संबंध में संस्था के राज्य समन्वयक जितेन्द्र कुमार सिंह ने विस्तृत जानकारी दी। साथ ही न्याय नेटवर्क परियोजना डंकन अस्पताल रक्सौल से डा. इमामुल, जुहान थ्रो, प्रणय मोहंत्री, रुबेल, सुमित लीमा, लीगल एडवाइजर संजू सिंह ने मानव व्यापार ट्रैफिकिंग रोकथाम के बारे में सभी अतिथियों को विस्तारपूर्वक बताया।

जिला बाल कल्याण समिति सदस्य ओमप्रकाश सिंह व दिग्विजय कुमार ने बाल यौन शौषण एवं मानव व्यापार ट्रैफिकिंग जैसे मुद्दों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन प्रयास जुवेनाइल एड सेन्टर की जिला परियोजना समन्वयक आरती कुमारी ने किया। मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार से राजेश कुमार, अरुणेश कुमार, सेव द चिल्ड्रन से हमीद रेजा, एएचटीयू से दीपक कुमार, योगेन्द्र सिंह, श्रम विभाग से श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी उमेश प्रसाद सिंह, एसएसबी 71वीं बटालियन से एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग इंस्पेक्टर अभय कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता विजय कुमार शर्मा, राज गुप्ता, अभिषेक कुमार, उमेश कुमार श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया