
डेस्क रिपोर्ट/ आज के आधुनिक पत्रकारिता में नारद का चरित्र आज भी प्रासंगिक है,उक्त बातें नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा पत्रकारिता प्रशिक्षण के प्रथम दिवस पर,वरिष्ठ साहित्यकार एवम समाजसेवी चंद्र भूषण मिश्र कौशिक जी ने अपनी बात बनारस की भूमि से रखते हुए आनलाइन पत्रकारिता प्रशिक्षण के दौरान कही,उन्होंने बताया कि जगत कल्याण एवम संवाद प्रेषण का महत्व आज भी प्रासंगिक बना हुआ है, नारद का मतलब ही होता है, वैसे बात जो रद्द न हो जो मिथ्या न हो वो नारद है,आज भी सही और सटीक खबरों की जरूरत एवम मांग हर तरफ है,
आज एक राज्य या देश की खबरे हम पूरी दुनिया भर में पहुंचा सकते है, नारद जी भी सभी लोकों का भ्रमण कर खबरें पूरी ब्रह्मांड में प्रेषित करने का काम करते रहे हैं।हमे आज सोशल मीडिया से मिली खबरों की सत्यता को जांच कर ही खबरें लिखनी चाहिए। इस अवसर पर नालंदा बिहार के शिक्षक एवम साहित्यकार राकेश बिहारी शर्मा ने भी नारद की आदर्श और जगत कल्याण,संवाद और आज उसकी जरूरत पर चर्चा की।
नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन की मॉडरेटर सुप्रिया सिंह ने कई प्रश्नोत्तर एवम ज्ञानवर्धक जानकारी साझा की। इस अवसर पर झारखंड से सुशील कुमार झा,उत्तरप्रदेश से श्याम सिंह पाल,गुजरात से प्रीति जैन एवम ममता सिंह,मध्यप्रदेश से राम कुमार सिंह चौहान,बेगलौर से निकिता मेहता प्रशिक्षण ले रहे है,कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय महासचिव कुमुद रंजन सिंह ने सभी का स्वागत किया,एवम बताया कि गोरखपुर में नारद जी का एक मंदिर है जहां देवऋषि नारद जी,अंगिका ऋषि के साथ आए थे और हनुमान प्रसाद पोद्दार को दर्शन दिए थे।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया