*समाहरणालय, मधुबनी*
जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा ने दिवापली की
पूर्व संध्या पर समस्त जिलेवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए* अपील किया है कि इको फ्रेंडली दीपावली मनाये। उन्होंने कहा कि इस वर्ष कम प्रदूषण उत्पन्न करने वाले हरित पटाखे ही निर्धारित समय सीमा में *प्रयोग किया जाना है। स्वास्थ्य और सुरक्षा को* *लेकर एनजीटी के गाइड लाइन का का शत प्रतिशत पालन करे।*
*अधिक शोर ,वायु प्रदूषण एवं अवशिष्ट जनन करने वाली सीरीज वाले पटाखे के निर्माण/ उपयोग प्रतिबंधित है।125 डेसिबल से कम आवाज एवं कम* *धुआं उत्सर्जित करने वाले पटाखों का ही प्रयोग किया जाना है। अवैध पटाखा बेचने वालों के विरूद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी* । *संकीर्ण बाजारों, गलियों एवं भीड़भाड़ के क्षेत्रों में यदि ऐसा पाया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी । पटाखों का भंडारण आवासीय क्षेत्रों या अपने* *निवास में नहीं किया जाएगा ऐसा पाए जाने पर उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पटाखा बिक्री स्थल पर अनुज्ञप्ति धारियों को कम से कम* *2 पोर्टेबलअग्निशामक यंत्र रखना अनिवार्य है। अग्निशमन नियमों का उल्लंघन करने पर पटाखा* *विक्रेताओं के विरुद्ध स्थानीय थाना को कानूनी कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया है।।*
*बिहार में शराब का व्यापार एवम सेवन पूर्ण रूप से अवैध है। इससे संबधित जानकारी टॉल फ्री नंबर 15545 या18003456268 एवम जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष* *नंबर पर*06276-222576 *जरूर दे। आपकी पहचान* *गोपनीय रखी जायेगी।*
*सुरक्षित एवं हरित दीपावली मनाये।*

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया