
वीरेन्द्र दत्त / फुलपरास (मधुबनी),
——————–
फोटो – ईदगाह में नमाज अदा करते मुस्लिम समुदाय के लोग
———————————–
त्याग और कुर्बानी का पर्व बकरीद सोमवार को परंपरागत हर्ष और उल्लास के वातावरण में मनाया जा रहा है। सुबह सबेरे साफ सुथरे नये परिधान में मुस्लिम बिरादरी के लोगों ने सिसवा बरही,गोरगामा,सुड़ियाही,नरहिया,लौकही,करियौत,वाघा,कुसमार,एकहत्था समेत विभिन्न ईदगाहों में जमा होकर नमाज अदा किया तथा एक दूसरे को बधाईयॉ दी। नमाज के बाद कुर्बानी देकर दोस्तों,रिश्तेदारों और पड़ोसियों समेत गरीबों और जरुरतमंदों बीच कुर्बानी वाला मांस का वितरण किया गया।बकरीद के मौके पर स्थानीय पुलिस और प्रशासन भी चुस्त दुरुस्त दिखा। फुलपरास थाना क्षेत्र में बाईस जगहों पर पदाधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस बल की तैनाती की गई है। दो गश्ती वाहन सुबह से ही विभिन्न क्षेत्रों में सघन गश्ती कर रहा है। अनुमंडल के तमाम सभी सात थाना क्षेत्रों में समाचार प्रेषण तक विधी व्यवस्था दुरुस्त है। लोग शांति और सद्भाव के साथ पर्व मनाने में मशगूल हैं। दावतों का दौर जारी है।
वीरेन्द्र दत्त/फुलपरास।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया