
रिपोर्ट : गौरव झा
यात्रियों की बढ़ती भीड़ को लेकर पूर्व मध्य रेल के कई स्टेशनों पर एटीवीएम मशीन लगाई गए हैं. इन एटीवीएम मशीन के जरिए यात्री अनारक्षित टिकट खरीद सकतें हैं साथ ही प्लेटफार्म टिकट भी खरीद सकते हैं. इससे यात्रियों के समय में बचाव होगा ही साथ ही स्टेशन पर काम कर रहे टिकट कर्मचारियों को भी सहूलियत मिलेगी.
लगाए गए दो एटीवीएम :
इस कड़ी में पूर्व मध रेल के 43 स्टेशन पर 127 एटीवीएम मशीन लगाई गए हैं. मधुबनी स्टेशन पर कुल 2 एटीवीएम मशीन लगाए गए हैं. जो टिकट काउंटर के बिल्कुल नजदीक है. इन मशीनों की सहायता से यात्री बेझिझक अनारक्षित टिकट और प्लेटफार्म टिकट खरीद सकते हैं,लोगों की सुविधा के लिए फैसिलेटर स्टाफ भी तैनात किया गया है.इसके जरिए मिनटों में यात्री एक साथ पांच टिकट खरीद सकते हैं.
ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जरिए हो सकता है भुगतान :
यात्रियों की सुविधा के लिए एटीवीएम मशीन में पेमेंट की सुविधा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में उपलब्ध है.हालांकि फिलहाल मधुबनी स्टेशन पर पेमेंट ऑनलाइन मोड़ में स्टार्ट किया गया है, जो की जल्द ही ऑफलाइन मोड़ में भी काम करेगा.
आपको बता दें कि इससे पूर्व रेलवे के द्वारा कई स्टेशनों पर एटीवीएम मशीन स्थापित किए जा चुके हैं,वहीं कई और स्टेशनों पर स्थापित किए जाने की प्रक्रिया चल रही है.
क्या कहते हैं अधिकारी : मधुबनी स्टेशन के वाणिज्य अधीक्षक बताते हैं कि फिलहाल उन्हें दो एटीवीएम मशीन ही मिले हैं,जिसमें से एक सुचारू रूप से काम कर रहा है,वहीं दूसरा मशीन भी बहुत जल्द काम करने लगेगा.यात्रियों की सुविधा को लेकर वह बताते हैं कि प्रायः यात्री ट्रेन को आता देख घबरा जाते हैं,क्योंकि टिकट काउंटर पर अमूमन भीड़ रहा करती है.इस वजह से ट्रेन ना छूट जाए की जल्दीबाजी में यात्री टिकट से वंचित हो जाते हैं और उन्हें फाइन के तौर पर अधिक भुगतान करना होता है.ऐसी परिस्थितियों से बचने एवं यात्रियों की सुविधा के साथ-साथ रेलवे की कमाई भी सुचारू रूप से चलती रहे इसलिए यह मशीन लगाए गए हैं.

नेपाल में हिंसक प्रदर्शन के बीच PM ओली का इस्तीफा संसद भवन में घुसे प्रदर्शनकारी, आग लगाई; राष्ट्रपति के घर तोड़फोड़
यात्री-नागार्जुन की पुण्यतिथि पर विद्यापति सेवा संस्थान ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
डीएम और एसपी ने किया शहर में छठ घाटों का निरीक्षण
सांस्कृतिक एवं साहित्यिक संरक्षण पर केंद्रित होगा मिथिला विभूति पर्व का 52 वां समारोह
सांसद पप्पू यादव और उनकी सांसद पत्नी रंजित रंजन के बीच क्यों है विवाद रंजित रंजन क्यों कहा कि उनके बयान से कोई लेना-देना नहीं।
*बिहार विधानसभा उप-चुनाव: प्रशांत किशोर ने रामगढ़ की जनता को चेताया, कहा- बीजेपी को दिया गया हर वोट नीतीश की ताकत बढ़ाएगा, वही नीतीश कुमार जिन्होंने जमीन का सर्वे करवाकर घर-घर में झगड़े करवाए और स्मार्ट मीटर लगवाकर आपके घरों की बिजली कटवा दी*