
पटना | मुख्यमंत्री नीतीश कुमार संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय मंत्री की अनुपस्थिति में राष्ट्रीय डॉल्फिन अनुसंधान केंद्र के निर्माणाधीन भवन के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने स्वयं पहुंचे। पटना के लॉ कॉलेज कैम्पस में बन रहे भवन के निरीक्षण के दौरान सीएम नीतीश ने अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
इस मौके पर मंत्री विजय चौधरी, वन पर्यावरण विभाग की सचिव वंदना प्रेयसी, पटना डीएम चंद्रशेखर सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहें। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निर्माण कार्य को तेज करने की बात कही और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिये।

विदित हो कि पटना लॉ कॉलेज कैम्पस में बन रहे इस केंद्र के निर्माण के पीछे एक ही जगह सभी उपकरणों के साथ अनुसंधान के लिए जगह प्रदान करना है। ताकि नदी में डॉल्फ़िन के व्यवहार का अध्ययन किया जा सके। जिसमें उनके भोजन की आदत, बदलते परिवेश में वे किस तरह से खुद को ढाल रहे हैं और मछुआरों को इन डॉल्फ़िन से बचने के तरीके के बारे में प्रशिक्षित करना भी है।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: चुनाव आयोग की टीम बिहार पहुँची, तैयारियों का होगा व्यापक समीक्षा
Bihar election: सियासी दंगल में सीमांचल तय करेगा किसके हाथ आयेगी सत्ता !
कांग्रेस शर्त के साथ 55 सीटों पर लड़ने को तैयार,सभी सीट कांग्रेस की पसंद की होगी, राजद चुप।
बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज 2025 का लोकार्पण, आइडिया फेस्टिवल का हुआ भव्य समापन
सतत जीविकोपार्जन योजना के छंटनी ग्रस्त कर्मियों ने सरकार से लगाई गुहार, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे
बिहार चुनाव 2025: राजद को कांग्रेस का अल्टीमेटम, 70 सीटें नहीं मिलीं तो अकेले लड़ेगी कांग्रेस