बिस्फी विधानसभा क्षेत्र के खंगरैठा में आज एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर एनडीए के समर्पित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी राजनीतिक दल की रीढ़ होते हैं। वे न केवल संगठन को मजबूती प्रदान करते हैं बल्कि पार्टी की नीतियों और विचारधारा को घर-घर तक पहुँचाने का दायित्व निभाते हुए जनता और नेतृत्व के बीच सेतु का कार्य करते हैं।
सम्मेलन में मुख्य रूप से मा. सांसद डॉ. अशोक कुमार यादव, मा. सांसद श्री कौशलेंद्र कुमार, रालोमो के प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन चौधरी, लोजपा (आर) के प्रदेश प्रधान सचिव श्री संजय पासवान, हम पार्टी महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती स्मिता शर्मा, जदयू की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा मंडल, विधायक श्री हरिभूषण ठाकुर बचौल सहित एनडीए के अन्य सम्मानित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया