
नवादा | जिले में सघन वाहन जांच अभियान के तहत कुल 692 वाहनों की जांच की गई। इस संबंध में अम्बरीष राहुल पुलिस अधीक्षक, नवादा ने बताया कि 02 जनवरी 2024 को नवादा जिला में पुलिस द्वारा विभिन्न गिरफ्तारियां की गयी हैं। मद्य निषेध में 04, हत्या के प्रयास में 01, हत्या के शीर्ष में 01 एवं अन्य गिरफ्तारी 04, कुल 10 गिरफ्तारियां हुई। शराब की बरामदगी अन्तर्गत 24.5 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया। वारंट का निष्पादन की संख्या 96 एवं कुर्की का निष्पादन की संख्या 04 है। वाहन जाॅच के क्रम में कुल 692 वाहनों की जाॅच की गयी है एवं फाईन की कुल राषि 01 लाख 17 हजार रूपया वसूला गया है।
अन्य बरामदगी अन्तर्गत ट्रैक्टर 01, मोटरसाईकिल 01, अपहृता 01, महुआ घोल विनष्ट 500 लीटर किया गया । पुलिस अधीक्षक नवादा ने बताया कि नवादा पुलिस के द्वारा इस तरह के क्रुर एवं जघन्य अपराध करने वाले अपराधियों के गिरफ्तारी एवं सजा दिलाने के लिए लगातार संकल्पित है। अपराध को अंजाम देने के बाद अन्यत्र जगह छुपकर रहने वाले अपराधियों के विरूद्ध नवादा पुलिस लगातार आसूचना संकलन कर रही है तथा कार्रवाई के लिए प्रयासरत है। नवादा पुलिस के लिए यह बड़ी सफलता है।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया