नालंदा | सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत आज जिला परिवहन कार्यालय में नेहरू युवा केन्द्र से सम्बद्ध वालंटियर्स को प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें यातायात नियमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा इसके अनुपालन हेतु अन्य लोगों को भी जागरूक करने को कहा गया। युवाओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक होने का आह्वान भी किया गया। इस अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी, मोटर यान निरीक्षक आदि मौजूद थे।
मीडिया क्षेत्र में लगभग 30 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखने वाले श्यामनन्द मिश्रा जी पत्रकारिता जगत का एक सशक्त और सम्मानित नाम हैं।
उन्होंने अपने करियर की एक लंबी पारी दैनिक जागरण में निभाई, जहाँ वे ब्यूरो हेड के पद पर कार्यरत रहे। वहां रहते हुए उन्होंने क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर की तमाम बड़ी खबरों को कवर किया और पत्रकारिता की नयी ऊँचाइयों को छुआ।
फ़िलहाल श्यामनन्द मिश्रा अपनी सेवाएं FRONTLINE24 NEWS को दे रहे हैं और अपनी टीम को निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनपक्षीय पत्रकारिता के लिए निरंतर मार्गदर्शन दे रहे हैं। उनकी पत्रकारिता शैली में गहराई, निष्पक्षता और संवेदनशीलता की झलक साफ़ दिखाई देती है।