हाजीपुर:-सदर थाने की पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर हत्याकांड के अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र दौलतपुर देवरिया गांव निवास राधेश्याम राय के पुत्र शिव कुमार राय की हत्या कर उनके दोस्तों के द्वारा उनके ही आवास में फेंक दिया गया था। वैशाली एसपी हरकिशोर राय ने बताया इस घटना के अभियुक्त सदर थाना क्षेत्र के सुभई मजीराबाद गांव निवासी किशोर राय का पुत्र सोनू कुमार को गिरफ्तार किया गया है। घटना में शामिल अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
मीडिया क्षेत्र में लगभग 30 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखने वाले श्यामनन्द मिश्रा जी पत्रकारिता जगत का एक सशक्त और सम्मानित नाम हैं।
उन्होंने अपने करियर की एक लंबी पारी दैनिक जागरण में निभाई, जहाँ वे ब्यूरो हेड के पद पर कार्यरत रहे। वहां रहते हुए उन्होंने क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर की तमाम बड़ी खबरों को कवर किया और पत्रकारिता की नयी ऊँचाइयों को छुआ।
फ़िलहाल श्यामनन्द मिश्रा अपनी सेवाएं FRONTLINE24 NEWS को दे रहे हैं और अपनी टीम को निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनपक्षीय पत्रकारिता के लिए निरंतर मार्गदर्शन दे रहे हैं। उनकी पत्रकारिता शैली में गहराई, निष्पक्षता और संवेदनशीलता की झलक साफ़ दिखाई देती है।