
अमित कुमार | मोतिहारी
बिहार में हुए जातीय जनगणना के बाद अब जिस समुदाय कि जीतनी जनसँख्या है वो अब उतनी हिस्सेदारी मांगने लगे है वह भी ऐसे समय में जब सामने देश में लोकसभा चुनाव होने जा रहा है ।
आज मोतिहारीं में भी कानू समाज का जुटान हुआ जिसमें नारे लगे की ” भीख न हमको भागीदारी चाहिये सत्ता में हमको साझेदारी चाहिए ” ।
आपको बतादें कि कानू एकता संगठन के बैनरतले एक सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया । यह आयोजन मोतिहारीं के गांधी प्रेक्षागृह में आयोजित कि गई जिसमे हजरो की संख्या में कानू समुदाय के लोग भाग किये । कार्यक्रम में अध्यक्ष के तौर पर इस समाज से शंभु प्रसाद पहिचे थे साथ में नेपाल की सांसद ज्वाला साह पहुची थे साथ में जदयू की जिलाध्यक्ष मंजू देवी , अंजू देवी सहित भारी संख्या में सामाजिक संगठन से जुड़े लोग पहुचे थे । कर्यक्रम के आयोजक भोला गुप्ता के नेतृत्व में द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आयोजन किया गया । वही सभी अतिथियों का अंगवस्त्र और मोमेंटो से सम्मानित किया गया ।
वही इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष ने कहा कि जातीय जनगणना हो जाने के बाद अब तो सब को पता हो गया है और सरकार के पास भी रिकॉर्ड है कि कानू समाज की संख्या कितनी है ऐसे में अब यह समाज संगठित हो गया है । और अब हमारी संख्या के अनुसार किसी भी पार्टी को हक़ देना पड़ेगा ।
वही कार्यक्रम के आयोजक भोला गुप्ता ने कहा कि इस कार्यक्रम कि सफलता के बाद अब कानू समाज जग चूका है और आने वाले समय में यह समाज जिसको चाहेगा वो सत्ता में पहुच पाएगा इस और जो इस समाज की अनदेखी करेगा उसको सफलता नही मिल सकता ।
वही इस कार्यक्रम में पडोसी देश नेपाल से पहुची सांसद ज्वाला साह ने कहा कि यह समाज अब जहा भी है संगठित हो गया है और ये होना भी चाहिए और अब इस समाज को अपना हक मिल सकता है क्योंकि यह समाज अब अपनी एकजुटता दिखा रहा है ।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया