
मोतिहारी | आगामी गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु अपर समाहर्ता, आपदा की अध्यक्षता में आयोजन समिति के सदस्य गणों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में 26 जनवरी 2024 के अवसर पर संध्याकालीन सांस्कृतिक समारोह में जिलेभर के सरकारी एवं गैरसरकारी विधालय एवं महाविद्यालयों के छात्र छात्राओं की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करने पर विमर्श हुआ।

इसके अतिरिक्त गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर विभिन्न जगहों पर होने वाले राष्ट्रगान के लिए बेहतर टीम को आमंत्रित किए जाने पर विचार विमर्श किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम को भव्य एवं आकर्षण बनाने के लिए कई बिन्दुओं पर चर्चा हुई। समारोह में देशभक्ति गीत- नृत्य के अलावा पारंपरिक व क्लासिकल गीतों पर आधारित गीत- नृत्य के ग्रुप को भी जोड़ने की बात कही गई।
बैठक में उन्होंने कहा कि समारोह में भाग लेने वाले विद्यालय व महाविद्यालय के प्रतिभावान कलाकारों को जिला प्रशासन द्वारा प्रोत्साहित भी किया जाएगा।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया