मोतिहारी | स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इण्डिया के द्वारा जगदालपुर, छत्तीसगढ़ में 14 से 17 जनवरी तक आयोजित अंडर-14 राष्ट्रीय तलवारबाजी विद्यालय खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बिहार टीम में चयनित पूर्वी चम्पारण के नौ खिलाड़ियों ने प्रस्थान किया।
इस प्रतियोगिता के लिए बिहार टीम में पूरे बिहार से बाइस खिलाड़ी चयनित हुए हैं। जिसमे नौ खिलाड़ी पूर्वी चम्पारण से शामिल हैं।
चयनित खिलाड़ियों में बालक वर्ग में अभिषेक कुमार, सन्नी कुमार, आयुष कुमार, अंकित कुमार, राजेश कुमार एवं आदर्श पंकज शामिल है। वहीं बालिका वर्ग में केशर राज, कृति कुमारी और आस्था भारती शामिल है।
मीडिया क्षेत्र में लगभग 30 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखने वाले श्यामनन्द मिश्रा जी पत्रकारिता जगत का एक सशक्त और सम्मानित नाम हैं।
उन्होंने अपने करियर की एक लंबी पारी दैनिक जागरण में निभाई, जहाँ वे ब्यूरो हेड के पद पर कार्यरत रहे। वहां रहते हुए उन्होंने क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर की तमाम बड़ी खबरों को कवर किया और पत्रकारिता की नयी ऊँचाइयों को छुआ।
फ़िलहाल श्यामनन्द मिश्रा अपनी सेवाएं FRONTLINE24 NEWS को दे रहे हैं और अपनी टीम को निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनपक्षीय पत्रकारिता के लिए निरंतर मार्गदर्शन दे रहे हैं। उनकी पत्रकारिता शैली में गहराई, निष्पक्षता और संवेदनशीलता की झलक साफ़ दिखाई देती है।