सुपौल/मधुबनी, 31 अगस्त 2025:
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रद्धेय डॉ. जगन्नाथ मिश्रा जी की छठवीं पुण्यतिथि पर आज सुपौल जिले के छातापुर स्थित उच्च विद्यालय, मधुबनी परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग के मंत्री श्री मदन सहनी, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के मंत्री एवं छातापुर विधायक श्री नीरज कुमार सिंह (बबलू), सुपौल के पूर्व सांसद श्री विश्व मोहन कुमार तथा राज्य खाद्य आयोग के सदस्य श्री नरेंद्र ऋषिदेव ने डॉ. मिश्रा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. जगन्नाथ मिश्रा न केवल एक प्रखर राजनीतिज्ञ थे, बल्कि शिक्षा, समाज और ग्रामीण विकास को आगे बढ़ाने वाले दूरदर्शी नेता भी रहे। उनके योगदान को बिहार सदैव याद रखेगा।
श्रद्धांजलि सभा का आयोजन मिथिला समाज, सुपौल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों ने इस आयोजन की सराहना की और आयोजकों के प्रति आभार प्रकट किया।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया