मनोज कुमार सिंह बने मधुबनी जिला चुनाव संगठन प्रभारी भाजपाइयों में खुशी। हर कोई जानता है कि भाजपा हमेशा चुनावी मोड में रहती है। अगले वर्ष बिहार में विधानसभा चुनाव होने जा रहा है इसी को ध्यान में रखकर मनोज कुमार सिंह जैसे कर्मठ इमानदार और पार्टी के वफादार सिपाही को मधुबनी जिला का चुनाव संगठन प्रभारी बनाया गया है। हालांकि भाजपा प्रदेश नेतृत्व कुल पैंतालीस गगमानय भाजपा साथी को यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है। इसमें अति पिछड़ा सहित सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं और इन्हें संगठन को मजबूत करने का हर कला आता है। स्वभाव से मिलनसार हमेशा पार्टी के लिए समर्पित रहना और कार्यकर्ताओं का खिदमत करते रहना इनका स्वभाव बन चुका है। मधुबनी जिला प्रबुद्ध जनों का जिला है यहां भाजपा का किला पहले से हीं मजबूत रहा है। इसमें और अधिक मजबूती लाने के लिए पार्टी ने मनोज कुमार सिंह जैसे कर्मठ भाजपा नेता को यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उनके संगठन चुनाव प्रभारी बनाए जाने से मधुबनी भाजपा परिवार में ख़ुशी है। बताया जा रहा है कि मनोज कुमार सिंह किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर बेहतर काम कर रहे हैं। अपने संगठन को इन्होंने काफी मजबूती प्रदान की है। आशा है कि मधुबनी जिला में जो जिम्मेदारी इन्हें दी गई है इसमें भी ये बेहतर काम करेंगे। उनके मधुबनी जिला संगठन प्रभारी बनाए जाने पर प्रदेश किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष हितेंद्र नारायण ठाकुर उर्फ नूनू ठाकुर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि मनोज कुमार सिंह के मधुबनी जिला संगठन प्रभारी बनने से मधुबनी जिला भाजपा और संगठित होगी। इसके लिए श्री ठाकुर ने प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जयसवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री भिखू भाई दिलसानिया के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने मनोज कुमार सिंह को मिथिला के परम्परा के अनुसार पाग दोपटा पहनाकर सम्मानित किया और उन्हें इस नयी जिम्मेदारी के लिए बधाई दी है। साथ हीं उन्होंने मनोज कुमार सिंह को आश्वस्त किया है कि मधुबनी जिला के एक एक भाजपा कार्यकर्ता उनके साथ क़दम में कदम मिलाकर चलेंगे। भाजपा के दर्जनों नेता और कार्यकताओं ने मनोज कुमार सिंह के मधुबनी जिला संगठन प्रभारी बनने पर हर्ष व्यक्त की है उन्हें बधाई दी है।


नेपाल में हिंसक प्रदर्शन के बीच PM ओली का इस्तीफा संसद भवन में घुसे प्रदर्शनकारी, आग लगाई; राष्ट्रपति के घर तोड़फोड़
यात्री-नागार्जुन की पुण्यतिथि पर विद्यापति सेवा संस्थान ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
डीएम और एसपी ने किया शहर में छठ घाटों का निरीक्षण
सांस्कृतिक एवं साहित्यिक संरक्षण पर केंद्रित होगा मिथिला विभूति पर्व का 52 वां समारोह
सांसद पप्पू यादव और उनकी सांसद पत्नी रंजित रंजन के बीच क्यों है विवाद रंजित रंजन क्यों कहा कि उनके बयान से कोई लेना-देना नहीं।
*बिहार विधानसभा उप-चुनाव: प्रशांत किशोर ने रामगढ़ की जनता को चेताया, कहा- बीजेपी को दिया गया हर वोट नीतीश की ताकत बढ़ाएगा, वही नीतीश कुमार जिन्होंने जमीन का सर्वे करवाकर घर-घर में झगड़े करवाए और स्मार्ट मीटर लगवाकर आपके घरों की बिजली कटवा दी*