क्या आप जानते हैं कौन हैं मनोज भारती जिन्हें जन सुराज का कार्य वाहक अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। आइए हम बताते हैं मनोज भारती मधुबनी जिला के हरलाखी प्रखंड अंतर्गत खिरहर गांव के रहने वाले आईएफएस अधिकारी हैं। इनके प्रथम कार्यवाहक अध्यक्ष बनने पर सम्पूर्ण मधुबनी और मिथिलांचल में ख़ुशी है। आईएफएस अधिकारी मनोज भारती गांव के स्कूल से शिक्षा लेते लेते नेतरहाट विद्यालय पहुंच गए। वहां से शिक्षा ग्रहण करने के बाद वे आईआईटी कानपुर से बीटेक तो आईआईटी दिल्ली से एमटेक की पढ़ाई पूरी की। फिर देश का सर्वोच्च और सबसे कठिन परीक्षा आईएफएस परीक्षा पास कर। विदेश सेवा में चले गए। मनोज भारती चार देशों में राजदूत भी रहे हैं जिसमें यूक्रेन, इंडोनेशिया तुर्की म्यांमार और नेपाल शामिल है। इसके साथ ये फोरेनएफेयर सचिव सहित भारत सरकार में कई महत्वपूर्ण पदों को सुशोभित कर चुके हैं। स्वभाव से सरल और मिलनसार दलित बड़े अधिकारी रहे मनोज भारती 1988 बैच के आईएफएस अधिकारी हैं। इन्होंने एक बड़े अधिकारी के रूप में देश की सेवा तो की हीं है। एक फिलोसॉफी पर आधारित एक किताब भी लिखी है। मनोज भारती अब बिहार को बदलने के लिए राजनीति में कदम रखा है और प्रशांत किशोर इन्हें जन सुराज जो अब पार्टी बन चुकी है इस पार्टी का इन्हें अध्यक्ष बनाया है। मनोज भारती भी प्रशांत किशोर के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का संकल्प लिया और कहा बिहार को हम सभी मिलकर बदलाव के साथ साथ दस अग्रणी राज्यों में शामिल करा कर हीं दम लेंगे। उन्होंने कहा मुझे एक वर्ष के लिए यह जिम्मेदारी मिली है जो बहुत कम है फिर भी मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी से पार्टी के लिए काम करूंगा। मनोज भारती ने जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की सोच और काबिलियत की जमकर प्रशंसा की है। पटना के वेटनरी कालेज ग्राउंड में कल लाखों लोगों की भीड़ में जन सुराज जो पहले अभियान था पार्टी में परिवर्तित हो गया। इसमें पहला तोहफा मधुबनी को प्रदेश अध्यक्ष के रूप में मिला। मनोज भारती की प्रशांत किशोर ने भी जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि अब पार्टी का हर फैसला अध्यक्ष और इनकी टीम करेगी। मैं दो वर्षों से पैदल चल रहा हूं आगे भी चलता रहुंगा। अगर जन सुराज की सरकार बनी तो मनोज भारती के हाथ में बिहार का कमान हो सकता है। जन सुराज फरबरी माह के अंत तक विधानसभा प्रत्याशियों की घोषणा भी कर देगी। अगले कुछ दिनों में देश के बड़े बड़े अधिकारी राजनेता समाज सेवी और बिहार की चिंता करने वाले लोग जन सुराज का दामन थामने वाले हैं। कल जो जन शैलाब पटना दिखा इससे भाजपा जदयू और राजद तीनों प्रमुख दलों की नींद उड़ गई है। आगे और बहुत कुछ जन सुराज बिहार में धमाका करने जा रही है। अब नव मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती पूरे प्रदेश में भ्रमण करेंगे और संगठन को और मजबूत करने का काम करेंगे। मधुबनी के खिरहर गांव में फिलहाल मनोज भारती के परिवार के सदस्य नहीं रहते हैं लेकिन इनका पैतृक आवास आज भी है। बताया जा रहा है कि इनका पूरा परिवार रांची में रहते हैं। जो भी हो जन सुराज ने बिहार में अपनी जड़ें मजबूत कर ली है और आगे एक मनोज भारती नहीं सभी वर्गों के दर्जनों मनोज भारती जन सुराज का दामन थामने जा रहे हैं। सभी वर्गों के काबिल लोगों की तलाश निरंतर जारी रहेगा । कोई जात पात धर्म मजहब की बात जन सुराज में नहीं होगी इसे बार-बार प्रशांत किशोर कहते आ रहे हैं और कल पार्टी गठन के साथ मनोज भारती को अध्यक्ष बनाकर साबित भी कर दिया गया था है। देखते रहिए अगले कुछ दिनों में जन सुराज का बिहार में सूनामी आने वाला है।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया