रोहतास में अवैध बालू कारोबार के खिलाफ पुलिस प्रशासन की बड़ी कार्रवाई।ओवरलोडेड बालू लदे चार ट्रक को खनन विभाग और पुलिस ने किया जप्त।अवैध बालू खनन एवं परिवहन के खिलाफ मिल रही थी शिकायत।पुलिस प्रशासन की कार्रवाई से बालू माफियाओं में मचा हड़कम्प।
रोहतास जिले के बिक्रमगंज तेंदूनी चौक के पास से बालू लदे ट्रक को किया गया जब्त।
रोहतास जिले में अवैध बालू कारोबार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। खनन विभाग एवं पुलिस प्रशासन के द्वारा अवैध बालू कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है लेकिन बावजूद इसके बालू माफियाओं के द्वारा अवैध बालू का खनन एवं परिवहन बदस्तूर जारी रखा गया है। इसी को लेकर खनन विभाग एवं पुलिस- प्रशासन के द्वारा संयुक्त कार्रवाई के तहत बिक्रमगंज तेंदूनी चौक से ओवरलोडेड बालू लदे चार ट्रक को जप्त किया है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए बिक्रमगंज खान निरीक्षक ने बताया कि बिक्रमगंज अनुमंडल पदाधिकारी अनिल बसाक के निर्देश पर बिक्रमगंज थाने की पुलिस और खनन विभाग की टीम द्वारा संयुक्त कार्रवाई की गई। संयुक्त कार्रवाई के दौरान बिक्रमगंज तेंदूनी चौक से ओवरलोडेड बालू लदे चार ट्रक को खनन विभाग की टीम और पुलिस- प्रशासन ने जप्त किया है। वहीं उन्होंने बताया कि कुछ दिनों से अवैध बालू ओभेरलोडिंग को लेकर शिकायतें मिल रही थी। जिस पर संज्ञान लेते हुए ओवरलोडेड बालू लदे चार ट्रक को जप्त किया गया है। इसके साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी अनिल बसाक के द्वारा कई घाटों का निरीक्षण भी किया गया है।
पुलिस प्रशासन और खनन विभाग के द्वारा अवैध बालू कारोबार के खिलाफ की गई कार्रवाई से अवैध बालू कारोबारीयों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। वहीं उन्होंने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।खनन विभाग और पुलिस प्रशासन के द्वारा ओवरलोडिंग के खिलाफ समय-समय पर कार्रवाई की जाती है लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि जब खनन नीति के अनुसार वैध सभी घाटों पर धर्मकांटा लगाया गया है तो ऐसे में ओवरलोडेड गाड़ियाँ घाटों से कैसे निकल जा रही है। आखिर ओवरलोडेड जप्त गाड़ियों के चालान के आधार पर संबंधित घाट संचालकों के विरुद्ध खनन विभाग और पुलिस प्रशासन के द्वारा कार्रवाई नहीं किया जाना समझ से परे है। अगर जिले में ओवरलोडेड बालू लदे ट्रक जप्त किए जाते और जिस बालू घाट से ओभरलोडेड ट्रक जप्त किए गए उसके चालान के आधार पर संबंधित घाटो संचालकों पर कारवाई खनन विभाग के द्वारा अगर की जाती तो ओवरलोडिंग पर लगाम लगाने में खनन विभाग और पुलिस प्रशासन को काफी सहूलियत मिल पाती।
बताते चले की तीन दिन पूर्व भी आयरकोठा थानाक्षेत्र से पुलिस प्रशासन और खनन विभाग की टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए बालू लदे 06 हाईवा ट्रक को जप्त किया गया था।
कार्रवाई में खनन विभाग के खान निरीक्षक, बिक्रमगंज थानाध्यक्ष मनोज कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया