मधुबनी। खजौली थाना क्षेत्र के करमौली चौक के पास अपराध की योजना बना रहे तीन अपराधियों को पुलिस ने हथियारों के साथ दबोच लिया। गुप्त सूचना के आधार पर गठित विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक मधुबनी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-2) और थानाध्यक्ष खजौली के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। छापेमारी कर करमौली चौक से करीब 100 मीटर पहले ही पुलिस ने संदिग्ध मोटरसाइकिल (BR-32BA-4312) के साथ तीन अपराधियों को पकड़ लिया।
गिरफ्तार अपराधियों की पहचान
- मो. शकील, उम्र 25 वर्ष, पिता–मो. अंजीम, सा. दोस्तपुर, वार्ड नं.15
- मो. अल्ताफ उर्फ लक्की, उम्र 24 वर्ष, पिता–मो. मुस्ताक, सा. डुमरियाही, वार्ड नं.06
- अजीत साफी उर्फ धोबी, उम्र 25 वर्ष, पिता–धर्म साफी, सा. रसीदपुर, वार्ड नं.13
तीनों का संबंध थाना-खजौली, जिला-मधुबनी से है।
बरामदगी
- देशी रिवॉल्वर – 01
- देशी कट्टा – 02
- जिन्दा कारतूस – 03
- मिसफायर कारतूस – 01
- मोटरसाइकिल – 01
- मोबाइल फोन – 02
अपराधियों का आपराधिक इतिहास
- मो. शकील : राजनगर थाना कांड सं. 62/25 (आर्म्स एक्ट)
- मो. अल्ताफ उर्फ लक्की : खजौली थाना कांड सं. 169/25 और राजनगर थाना कांड सं. 62/25
- अजीत साफी उर्फ धोबी : खजौली थाना कांड सं. 169/25 और राजनगर थाना कांड सं. 62/25
पुलिस का बयान
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी किसी संगीन वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। इनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की पूछताछ जारी है।



विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया