मधुबनी, 18 सितम्बर 2025।
मधुबनी जिला की पंडौल थाना पुलिस ने शराब माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 5385 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने इस कार्रवाई में एक ट्रक और एक कार भी जप्त किया है। हालांकि शराब तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहे।
कैसे हुई कार्रवाई
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस को ट्रक और कार से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद हुआ। पुलिस टीम ने वाहनों को जब्त कर थाने ले आई। फिलहाल फरार तस्करों की तलाश जारी है।
पुलिस की सख्ती जारी
बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद जिले में लगातार शराब तस्करी की घटनाएं सामने आती रहती हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत यह बड़ी सफलता मिली है।
पुलिस ने बताया कि फरार तस्करों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया