मधुबनी:
शुक्रवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित “जनता के दरबार में जिलाधिकारी” कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए परिवादियों से मुलाकात की और उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया।
गौरतलब है कि प्रत्येक शुक्रवार को इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है, जिसमें नागरिक सीधे डीएम से मिलकर अपनी समस्या रखते हैं। इसी क्रम में शुक्रवार, 12 सितंबर 2025 को कुल 51 परिवादियों ने ऑनलाइन पंजीकरण कर अपनी शिकायतें दर्ज कराईं।
शिकायतों में प्रमुख रूप से जमीन विवाद, मनरेगा भुगतान में अनियमितता, आंगनबाड़ी सेविका के कार्यप्रणाली की जांच, नहर को अतिक्रमण मुक्त करने, प्रोत्साहन राशि का भुगतान न होने जैसे मुद्दे शामिल रहे।
ग्राम रखवारी के अमन कुमार ने जमीन विवाद के समाधान की गुहार लगाई।
सामाजिक कार्यकर्ता शिव शंकर प्रसाद ने अंधराठाढ़ी प्रखंड में बड़हा नहर को अतिक्रमण मुक्त करने और उड़ाही कराने की मांग की।
ग्राम घेघौर के अनिल चौधरी ने मनरेगा वृक्षारोपण का भुगतान दो वर्ष बीत जाने के बाद भी नहीं मिलने की शिकायत की।
श्रीलीलावर उच्च विद्यालय बेनीपट्टी के छात्र राजीव कुमार ने मुख्यमंत्री प्रोत्साहन राशि लंबित होने की समस्या रखी।
डीएम आनंद शर्मा ने सभी परिवादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि शिकायतों का निस्तारण शीघ्रता एवं प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता आपदा संतोष कुमार, लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राजेश कुमार, अपर समाहर्ता विभागीय जाँच नीरज कुमार सहित अन्य अधिकारी भी वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य जिले के हर नागरिक की समस्या को गंभीरता से सुनना और उसका त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया