20 मई को मधुबनी लोकसभा चुनाव होने वाली है। जिला प्रसाशन ने अपनी कमर कस ली है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर राजीव कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में अंचल पुलिस निरीक्षकों एवं थानाध्यक्षों के साथ विशेष बैठक किया। बैठक के दौरान एसडीपीओ राजीव कुमार ने बताया कि लोकसभा में शांतिपूर्ण रूप में मतदान करना जिला प्रशासन की पहली प्राथमिकता होगी।
मधुबनी लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत कुल 50 संवेदनशील बूथ पाये गये हैं। 50 बूथ पर बड़ी संख्या में पुलिस बल व मजिस्ट्रेट को नियुक्ति किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उन तमाम बूथों पर मतदान के दिन जिला प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। सभी थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया कि जितने भी फरार अभियुक्त हैं, सभी को विशेष छापेमारी कर गिरफ्तार करें। ताकि चुनावी माहौल को बदमाश नजरबंद रहें। लोकसभा चुनाव को लेकर जगह-जगह चेक पोस्ट बनाकर एसएसटी टीम के साथ वाहन जांच करने में तेजी लाई। जितने भी केस पेंडिंग है, सभी को प्राथमिकता देते हुए निस्पादन करें।

नेपाल में हिंसक प्रदर्शन के बीच PM ओली का इस्तीफा संसद भवन में घुसे प्रदर्शनकारी, आग लगाई; राष्ट्रपति के घर तोड़फोड़
यात्री-नागार्जुन की पुण्यतिथि पर विद्यापति सेवा संस्थान ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
डीएम और एसपी ने किया शहर में छठ घाटों का निरीक्षण
सांस्कृतिक एवं साहित्यिक संरक्षण पर केंद्रित होगा मिथिला विभूति पर्व का 52 वां समारोह
सांसद पप्पू यादव और उनकी सांसद पत्नी रंजित रंजन के बीच क्यों है विवाद रंजित रंजन क्यों कहा कि उनके बयान से कोई लेना-देना नहीं।
*बिहार विधानसभा उप-चुनाव: प्रशांत किशोर ने रामगढ़ की जनता को चेताया, कहा- बीजेपी को दिया गया हर वोट नीतीश की ताकत बढ़ाएगा, वही नीतीश कुमार जिन्होंने जमीन का सर्वे करवाकर घर-घर में झगड़े करवाए और स्मार्ट मीटर लगवाकर आपके घरों की बिजली कटवा दी*