
मधुबनी | जिला पदाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा की अध्यक्षता में विद्यालयों के आधारभूत संरचना को मजबूती प्रदान करने लेकर समाहरणालय सभाकक्ष में बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया की वैसे विद्यालय जहाँ भवन की स्थिति काफी जर्जर है, उसके जीर्णोद्वार हेतु प्रस्ताव के साथ शीघ्र ही सूची उपलब्ध करवाएं।

बैठक में उन्होंने वैसे विद्यालय जहाँ विद्यालय का अपना भवन नही है, वहां नए विद्यालय भवन के निर्माण हेतु प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा की जहां विद्यालयों में बाउंड्रीवॉल नहीं है, वहाँ अनिवार्य रूप से बाउंड्रीवॉल निर्माण हेतु प्रस्ताव भेजें। जिलाधिकारी ने सभी प्राथमिक, मध्य या उच्च विद्यालयों में जहाँ बेंच डेस्क नहीं है। वहां के लिए उपस्कर इत्यादि के खरीदारी हेतु शीघ्र ही अग्रेतर करवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया की विद्यालय के शौचालयों का साफ सफाई अच्छी तरह से हो, इसे हर हाल में सुनिश्चित करें।
उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि विद्यालयों की साफ सफाई की स्थिति में ज्यादा से ज्यादा सुधार को लेकर 19 जनवरी 2023 को विद्यालय के सभी सफाई एजेंसी के साथ बैठक आयोजित करना सुनिश्चित करें। उक्त बैठक में अध्यक्षा, जिला परिषद, श्रीमती बिंदु गुलाब यादव, उप विकास आयुक्त, विशाल राज, जिला शिक्षा पदाधिकारी, राजेश कुमार, मुख्य पार्षद, माननीय विधायक के प्रतिनिधि, सहित कई प्रखंड प्रमुख आदि उपस्थित थे।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया