
मधुबनी | जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित “जनता के दरबार मे जिलाधिकारी” कार्यक्रम में आये 125 परिवादियों से मिलकर उनकी समस्यायों को सुना, जिसमें कई मामलों में स्वयं सबंधित पदाधिकारियो से दूरभाष पर बात कर त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया,शेष आवेदनों को संबधित विभाग के पदाधिकारियो को ससमय निष्पादन को लेकर अग्रसारित कर कृत करवाई से अवगत कराने का निर्देश दिया।
प्राप्त शिकायतों में भूमि अतिक्रमण, भूमि विवाद, नल-जल योजना, आपसी विवाद, जनवितरण आदि से संबधित मामले सबसे अधिक पाए गए। इसके अतिरिक्त समाजिक सुरक्षा योजना, बाल विकास परियोजना, शिक्षा सहित अन्य कार्यालय में लंबित मामले भी प्राप्त हुए।
शिकायत कर्त्ता देवेंद्र राय प्रखण्ड- बाबूबरही ग्राम दुदाही के द्वारा जमीन दखल कब्जा कर लेने संबंधी मामला को लेकर शिकायत किया गया । प्रखण्ड अंधराठाढ़ी ग्राम पस्टन के निवासी दुर्गी देवी के द्वारा निजी जमीन पर अवैध रूप से पक्का मकान बनाने के संबंध में शिकायत किया।
प्रखंड~खुटौना ग्राम विशनपुर(वीरपुर) के निवासी गंगाधर यादव ने अतिक्रमण से संबधित शिकायत किया गया। मधेपुर प्रखंड के टेकनाटोल (भेजा) ग्राम के निवासी संजन कुमार यादव ने शौचालय संबंधी सरकारी लाभ नहीं मिलने के संबंध में शिकायत किया।
जिलाधिकारी ने न केवल आए हुए परिवादियों की समस्याओं को सुना बल्कि उन समस्याओं के संदर्भ में संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश भी दिए। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त जनशिकायतों को पूरी गंभीरता से लेकर सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ उसका त्वरित निष्पादन करे। उक्त अवसर पर डीडीसी विशाल राज, अपर समाहर्ता नरेश झा सहित कई अधिकारी भी उपस्थित थे।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया