राम पुकार यादव फिर बने प्रखंड प्रमुख-अविश्वास प्रस्ताव गिरा औंधे मुॅह, प्रमुख एवं उप प्रमुख को छोड़ कर सभी अन्य पंसस विशेष बैठक से रहे अनुपस्थित

वीरेन्द्र दत्त/फुलपरास
प्रखंड पंचायत समिति प्रमुख फुलपरास रामपुकार यादव के विरुद्ध लाया गया अविश्वास प्रस्ताव शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय के सभागार में हुई विशेष बैठक में औधें मुॅह गिर कर खारिज हो गया। प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी सह कार्यपालक पदाधिकारी(पं0स0), फुलपरास द्वारा अविश्वास प्रस्ताव पर बहस हेतु उनके कार्यालय पत्रांक 343 दिनांक 29वीं दिसंबर,2023 को निर्गत पत्र के आलोक में उप प्रमुख रुबी कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित विशेष बैठक निर्धारित समय ग्यारह बजे प्रखंड कार्यालय के सभागार में आरंभ हुई।
बारह बजे तक प्रमुख एवं उप प्रमुख को छोड़कर सभी सतरह पंचायत समिति सदस्य बैठक से अनुपस्थित रहे। अंततः उप प्रमुख की अध्यक्षता में आयोजित उक्त विशेष बैठक में प्रखंड प्रमुख पर लाए गये अविश्वास प्रस्ताव को खारिज होने की अधिकारिक घोषणा कर दी गई। बैठक में पंचायती राज पदाधिकारी जीतेन्द्र कुमार समेत प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार निगम उपस्थित थे।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
भागलपुर विधानसभा: राजनीतिक इतिहास, समीकरण और 2025 की संभावनाएँ
मधुबनी में कांग्रेस का दांव : चार सीटों पर ठोका दावा, राहुल गांधी की यात्रा से कार्यकर्ताओं में जोश
मंत्री तेज प्रताप यादव ने बीजेपी पर बोला हमला
प्रखंड प्रमुख मीना देवी के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पेश
मधुबनी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पंचायत उपचुनाव का हो रहा मतदान