
मधुबनी | महाराष्ट्र के औरंगाबाद स्थित दस्ताना फैक्ट्री में अगलगी हादसे में मधुबनी के चार मजदूरों की मृत्यु की खबर के बाद से जिला प्रशासन लगातार मृतकों के परिजनों से संपर्क में है। जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा ने इस दुःखद घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि जिला प्रशासन दुख की इस घड़ी में सभी मृतको के परिजनों के साथ खड़ा है।
उन्होंने सभी संबधित अधिकारियों को कई निर्देश भी दिए है। अंचल अधिकारी बाबूबरही सहित कई अधिकारियों ने मृतक के घर पर पहुँचकर उनके परिजनों से मुलाकात किया है।

गौरतलब हो कि कल ही सोमवार को मुख्यमंत्री ने भी इस दुःखद घटना पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री सहायता कोष से सभी मृतकों के निकटतम आश्रितों को दो-दो लाख रुपये राहत राशि दी जाएगी। इसके अतिरिक्त श्रम विभाग द्वारा भी सहायता राशि दी जाएगी,साथ सरकार की अन्य कल्याणकारी योजनाओं का नियमानुसार लाभ दिया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज देर रात तक मृतकों के शव आने की संभावना है।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया