
नव राष्ट्र मीडिया
सोनपुर/ पटना
श्रवण कुमार, मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग, ने आज 08 दिसंबर को विश्व प्रसिद्ध सोनपुर मेला में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण द्वारा निर्मित ‘’ग्रामश्री मंडप, 2023’’ का उद्घाटन किया ।
कार्यक्रम के प्रारंभ में उप विकास आयुक्त, सारण, जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा, जिला समन्वयक लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान एवं अन्य उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा मंत्री का स्वागत किया गया । मंत्री ने वहाँ जीविका दीदियों द्वारा लगाये गये कुल 42 स्टॉल का निरीक्षण किया ।
इस अवसर पर मंत्री ने उपस्थित जन समुदाय को ग्रामीण विकास विभाग के विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी । खासकर मंत्री ने सत्तत जीविकोपार्जन योजना तथा जीविका योजना के बारे में विस्तार से बताया । मौके पर मंत्री ने कहा कि सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत पूर्व में सरकार द्वारा लाभार्थियों को 1 लाख रूपये की सहायता राशि दी जाती थी जिसे अब बढ़ाकर सरकार ने 2 लाख रूपया कर दिया गया है । जीविका का कार्य क्षेत्र शहरी क्षेत्रों में भी विस्तारित करने के उद्देश्य से अगले तीन माह में सर्वे का कार्य शुरू कर दिया जाएगा । स्वयं सहायता समूह को सारण जिला में बैंक द्वारा 308 करोड़ की राशि प्रदत्त की गयी है एवं परियोजना द्वारा 700 करोड़ रुपए समूह को दिये गये हैं ।
मेला में आए सभी उद्यमी अपने-अपने स्टॉकल पर अपने द्वारा निर्मित सामग्रियों की विक्री कर रहे हैं, ये किसी फैक्ट्री से खरीद कर नहीं लाए गये हैं । गत वर्ष के आंकड़ों पर गौर करें तो सोनपुर मेले में जीविका से जुड़े उद्यमियों द्वारा 2 करोड़ रूपये से अधिक की बिक्री की गई थी ।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया